आगर-मालवा, भारती शिक्षा समिति द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में एक पंथ तीन कार्यक्रम हुआ सफल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 17, 2022

आगर-मालवा, भारती शिक्षा समिति द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में एक पंथ तीन कार्यक्रम हुआ सफल।

भारती शिक्षा समिति द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में एक पंथ तीन कार्यक्रम हुआ सफल।

आगर-मालवा, भारती शिक्षा समिति द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में एक पंथ तीन कार्यक्रम हुआ सफल।

घातक रिपोर्टर, ईश्वर सिंह सोनगरा, आगर-मालवा।
आगर-मालवा। बुधवार को आगर ग्राम भारती शिक्षा समिति आगर द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर मनासा में कक्षा अष्टमी के भैया-बहिनों का दीक्षांत समारोह के साथ लघु रंगमंचीय कार्यक्रम भी भैय्या-बहिनों के द्वारा दिया गया। इसी के साथ विद्यालय के समस्त भैया-बहिनों का सहभोज भी रखा गया। सहभोज में अभिभावक व तहसील के प्रधानाचार्य की उपस्थिति रही। सर्व प्रथम अतिथि द्वारा मां सरस्वती, भारतमाता का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भैरूलाल आचार्य (भागवत प्रवक्ता), मनासा मुख्य वक्ता जगदीश सिंह राठौड़ (जिला प्रमुख आगर), मुख्य अतिथि संतोष यादव (प्राचार्य सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर नलखेड़ा) के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता जिला प्रमुख के द्वारा बहनों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों का सर्वांगीण विकास हो इस देश को परम वैभव पर पहुंचाने का हमारा लक्ष्य पूरा हो एसी शिक्षा दी गई है। सरस्वती शिशु मंदिर के संस्कार हमेशा याद रखें, हम जाह भी रहे हमारा नाता अपने देश एवं आपनी माटी से बना रहे। कार्यक्रम के द्वारा भैया-बहिनों ने कृष्ण-सुदामा का संवाद पर बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर व भैया-बहिनों को कक्षा उन्नत की मंगलमय शुभकामनाएं दी व अध्यक्ष द्वारा वार्षिक उत्सव में सभी भैया-बहिनों द्वारा बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दी। मेहनत करते रहो फल अच्छा प्राप्त होगा कार्यक्रम का कुशल संचालन दोलतराम जायसवाल ने किया। अतिथि परिचय कालूराम कुम्भकार प्रधानाचार्य व स्वागत पूर्व छात्र लखन पाटीदार व सुनील सेन व भैया-बहिन की साज-सज्जा दीदियों के द्वारा की गई। तहसील नलखेड़ा के समस्त प्रधानाचार्य बन्धुओं का परिचय व विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा कराया गया। आभार व्यक्त विद्यालय की दीदी ने माना। सहभोज करके कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख ललित पाठक के द्वारा दी गई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...