भाइयों ने की बहन से छेड़छाड़, बहन ने किया विरोध तो सड़क पर घसीटा, कपड़े फाड़े, डंडे-जूते मारे; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, March 20, 2022

भाइयों ने की बहन से छेड़छाड़, बहन ने किया विरोध तो सड़क पर घसीटा, कपड़े फाड़े, डंडे-जूते मारे; देखे विडियो।

भाइयों ने की बहन से छेड़छाड़, बहन ने किया विरोध तो सड़क पर घसीटा, कपड़े फाड़े, डंडे-जूते मारे।

भाइयों ने की बहन से छेड़छाड़, बहन ने किया विरोध तो सड़क पर घसीटा, कपड़े फाड़े, डंडे-जूते मारे; देखे विडियो।

शिवपुरी। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक महिला से उसके चचेरे भाइयों ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने पहले उसे थप्पड़ मारे। डंडे-जूते से पीटा, फिर सड़क पर घसीटा। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। युवक के साथ आई महिला ने भी उसे चांटा मारा। मामला नरवर कस्बे का है।


पीड़ित महिला शनिवार को बकरियां चराने जंगल की ओर जा रही थी। रास्ते में उसे रमेश और जितेंद्र कुश्वाहा मिले। दोनों रिश्ते में महिला के चचेरे भाई हैं। अकेला पाकर दोनों की नीयत डोल गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटनाक्रम के बाद जब वह मामले की शिकायत दर्ज कराने थाने जा रही थी, तभी रास्ते में आरोपी और उसकी मां ने रोक लिया। उन्होंने उसे धमकाते हुए थाने जाने से मना किया।

भाइयों ने की बहन से छेड़छाड़, बहन ने किया विरोध तो सड़क पर घसीटा, कपड़े फाड़े, डंडे-जूते मारे; देखे विडियो।

नहीं मानने पर फिर से सड़क पर पटक कर डंडे से पीटा। यही नहीं, आरोपी की मां ने भी उसे चांटे मारे। महिला को राहगीरों ने भी नहीं बचाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित रास्ता रोक कर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...