रायसेन, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष बोले - एकता सदभावना की भावना के साथ काम करना रहेगी मेरी पहली प्राथमिकता। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, March 21, 2022

रायसेन, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष बोले - एकता सदभावना की भावना के साथ काम करना रहेगी मेरी पहली प्राथमिकता।

ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष बोले - एकता सदभावना की भावना के साथ काम करना रहेगी मेरी पहली प्राथमिकता।

रायसेन, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष बोले - एकता सदभावना की भावना के साथ काम करना रहेगी मेरी पहली प्राथमिकता।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ की अनुशंसा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, रायसेन शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल की सहमति से नगर के युवा समाजसेवी अखिलेन्द्र दुबे को रायसेन शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति पर सोमवार की शाम रायसेन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय के सामने रायसेन शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल द्वारा अखिलेन्द्र दुबे को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इसके बाद युवा कांग्रेस, कांग्रेस जनों, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के बीच फूलमालाओं से स्वागत कर मिठाईयां खिलाकर स्वागत कर बधाई दी है। स्वागत व बधाई देने का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। स्वागत कर बधाई देने वालों में बरेली के कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास, राजेश पटेल, होशियार सिंह ठाकुर, राजेन्द्र तोमर, शेर सिंह यादव, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज खान, डॉ. पीसी गौतम, समाजसेवी महेश श्रीवास्तव चच्चा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, संदीप दुबे, जावेद अहमद खान, रेहान खान एडवोकेट, जावेद कदीर, राजू माहेश्वरी, हसीब हिंदुस्तानी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्ष वर्धन सोलंकी, अनिल अन्नू श्रीवास्तव, देवेंद्र शर्मा, कमलेश कम्मू सेन, राजकुमार सेन, अकील इंडियन, मलखान सिंह रावत, दुर्गेश खरे, गुड्डू राइन, मोहन राय, अनीस खान, भुवनेश दुबे, दुलारे भाई, असलम खान आदि शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...