Post Top Ad
Tuesday, April 5, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, निहाल बेग ने 10वीं की छात्रा से बुरी आत्मा भगाने के नाम 6 महीने तक किया दुष्कर्म, माता-पिता को कमरों में बंद कर करता था दुष्कर्म।
भोपाल, निहाल बेग ने 10वीं की छात्रा से बुरी आत्मा भगाने के नाम 6 महीने तक किया दुष्कर्म, माता-पिता को कमरों में बंद कर करता था दुष्कर्म।
भोपाल। हबीबगंज में 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ बुरी आत्मा भगाने के नाम पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां 30 साल के फल विक्रेता ने 10वीं कक्षा की छात्रा के शरीर से बुरी आत्मा भगाने के नाम पर 6 महीने से ज्यादा समय तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस के मुताबिक, 10वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ निहाल बेग नाम के आरोपी ने बलात्कार किया। छात्रा ने आरोप लगाया कि निहाल बेग उसके घर पर आया था, आरोपी ने दावा किया था कि उसकी प्रार्थना से घर में खुशहाली आएगी और आर्थिक परेशानियां खत्म हो जाएंगी।
पीड़िता के पिता का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का बिजनेस था, वहीं पीड़िता की मां एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। लॉकडाउन के दौरान पीड़िता के पिता को बिजनेस में काफी नुकसान हुआ था, जिसके कारण वह डिप्रेशन में चला गया था। इसी दौरान पीड़िता के परिवारवालों की मुलाकात निहाल बेग से हुई। निहाल बेग ने परिवारवालों को बताया कि लड़की के शरीर में एक बुरी आत्मा का साया है, जिसे वह भगा सकता है। आरोपी सप्ताह में दो बार पीड़िता के घर जाता था और परिवार के सभी सदस्यों को समझाता था कि जब कर्मकांड हो रही हो तो उन्हें अलग-अलग कमरों में रहने की जरूरत है। परिवारवालों को कमरों में बंद करने के बाद निहाल बेग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया करता था।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म की वारदात के बाद निहाल बेग उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी देता था। मामला तब सामने आया जब आरोपी ने दावा किया कि उसने आत्मा को दूर कर दिया है और अब उसे पीड़िता के घर पर आने की जरूरत नहीं है। आरोपी की बात सुनने के बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को अपने साथ होने वाले दुष्कर्म की जानकारी दी। पीड़िता की बात सुनने के बाद उसके माता-पिता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद