रायसेन/बरेली, महाकाली की 51 खपपरो के साथ निकाली गई शोभायात्रा, नर्मदा जी में हुआ विसर्जन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, April 10, 2022

रायसेन/बरेली, महाकाली की 51 खपपरो के साथ निकाली गई शोभायात्रा, नर्मदा जी में हुआ विसर्जन।

महाकाली की 51 खपपरो के साथ निकाली गई शोभायात्रा, नर्मदा जी में हुआ विसर्जन।

रायसेन/बरेली, महाकाली की 51 खपपरो के साथ निकाली गई शोभायात्रा, नर्मदा जी में हुआ विसर्जन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। मां काली मूर्ति की स्थापना की परंपरा को लेकर इस वर्ष भी महाकाल ग्रुप और महाकाल अखाड़ा के बैनर तले बुंदेलखंडी मोहल्ला में 51 वे वर्ष चैत्र नवरात्र के अवसर पर बुंदेलखंडी मौला मां काली की विशाल मूर्ति की स्थापना 51खपपरो के साथ की गई थी। रामनवमी पर मां काली की मूर्ति को वाहन में सवार कर शहर के मुख्य मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा में महाकाल ग्रुप और महाकाल अखाड़ा के समस्त पदाधिकारियों सहित नगर के गणमान्य नागरिक और सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित हुए शोभा यत्रा का जगह-जगह फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभा यात्रा का समापन भीलट पर किया गया जहां माता रानी की पूजा अर्चना की गई और तत्पश्चात माता रानी को नर्मदा नदी अलीगंज ले जाया गया जहां पर माता रानी का विसर्जन हुआ। शक्ति धाम देवी दुर्गा  मंदिर के अध्यक्ष नंदू चांडक ने बताया कि बीते 50 वर्षों से चेत्र नवरात्र पर मां काली की स्थापना की जाती है यह परंपरा बुजुर्गों से चली आ रही है।

रायसेन/बरेली, महाकाली की 51 खपपरो के साथ निकाली गई शोभायात्रा, नर्मदा जी में हुआ विसर्जन।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...