राजगढ़/तलेन, नगर मे धुम-धाम के साथ मनाई गई रामनवमी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, April 10, 2022

राजगढ़/तलेन, नगर मे धुम-धाम के साथ मनाई गई रामनवमी।

नगर मे धुम-धाम के साथ मनाई गई रामनवमी।

राजगढ़/तलेन, नगर मे धुम-धाम के साथ मनाई गई रामनवमी।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। राम नवमी का पर्व नगर तलेन में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिरों में सुबह से ही हवन का सिलसिला चलता रहा। राम के जन्मोत्सव पर मंदिरों में दोपहर 12.00 बजे भय प्रकट, कृपाला दीन दयाला, कौशल्या हितकारी के साथ महा आरती हुई तत्पश्चात प्रसाद का वितरण हुआ। महा आरती के पश्चात नगर के  श्री राधा कृष्ण मंदिर, चौधरी पुरा मंदिर, बड़ा मंदिर, श्रीनाथ मंदिर, महेश्वरी मंदिर, मां चामुंडा मंदिर आदि तमाम मंदिरों में भक्तगण दर्शन करने पहुंचे। वही रामनवमी के अवसर पर नगर में नवयुवक फुल माली समाज द्वारा भगवान श्रीराम जी का चल समारोह निकला गया। जो की माली मोहल्ले स्थित बाबा रामदेव मंदिर से प्रारंभ हुआ   जो की नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ बाबा रामदेव मंदिर पहुंचा, जहां पर महाआरती के पश्चात चल समारोह का समापन हुआ। चल समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं नगर के नागरिक गण शामिल हुए।

राजगढ़/तलेन, नगर मे धुम-धाम के साथ मनाई गई रामनवमी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...