रायसेन/बरेली, भाजपा सरकार की बुलडोजर नीति के विरोध में बोले सुरेश पचौरी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, April 24, 2022

रायसेन/बरेली, भाजपा सरकार की बुलडोजर नीति के विरोध में बोले सुरेश पचौरी।

भाजपा सरकार की बुलडोजर नीति के विरोध में बोले सुरेश पचौरी।

रायसेन/बरेली, भाजपा सरकार की बुलडोजर नीति के विरोध में बोले सुरेश पचौरी।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचोरी राष्ट्रीय राजमार्ग 12 से होते हुए सामाजिक कार्यक्रम में गाडरवारा जा रहे थे। तभी कांग्रेस के विधायक और कांग्रेसी नेताओं के आग्रह पर विधायक के निवास स्थान पर 10 मिनट के लिए रुके। जहां पर कांग्रेसियों ने पचौरी का स्वागत सम्मान किया। उसी दौरान कांग्रेस की तरफ से आमंत्रित किए गए मीडिया कर्मी विधायक निवास पर पहुंचे और पूर्व मंत्री से भाजपा सरकार की वर्तमान नीति और रीति के संबंध में सवाल जवाब किए।


तब पचोरी भाजपा सरकार के ऊपर अपनी भड़ास निकालते हुए भाजपा सरकार को कोसते हुए नजर आए। वही जब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा गैरकानूनी कार्यो पर चलाए जा रहे बुलडोजर के बारे में चर्चा की गई तो पचौरी ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार वर्तमान में महंगाई के मुद्दे से भटक चुकी है और प्रदेश वासियों का ध्यान बुलडोजर चलाकर भटका रही है। जितने समय भी पूर्व केंद्रीय मंत्री विधायक निवास पर रहे सिर्फ भाजपा पर भड़ास निकालते हुए नजर आए।

रायसेन/बरेली, भाजपा सरकार की बुलडोजर नीति के विरोध में बोले सुरेश पचौरी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...