रायसेन, विश्वगीता प्रतिष्ठान द्वारा प्रति रविवार अनुसार किया श्रीमद्भागवत गीता महापुराण का स्वाध्याय पाठ। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, April 24, 2022

रायसेन, विश्वगीता प्रतिष्ठान द्वारा प्रति रविवार अनुसार किया श्रीमद्भागवत गीता महापुराण का स्वाध्याय पाठ।

विश्वगीता प्रतिष्ठान द्वारा प्रति रविवार अनुसार किया श्रीमद्भागवत गीता महापुराण का स्वाध्याय पाठ।

रायसेन, विश्वगीता प्रतिष्ठान द्वारा प्रति रविवार अनुसार किया श्रीमद्भागवत गीता महापुराण का स्वाध्याय पाठ।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। विश्व गीता प्रतिष्ठान के हर भक्त द्वारा प्रत्येक रविवार घर-घर गीता का ज्ञान देने एवं गीता प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया है। उसी क्रम में गीता स्वाध्याय पाठ मनीष बबेले के मेडिकल स्टोर पर हुआ जिसमें भक्त उपस्थित हुए एवं अन्य व्यवसाई, कर्मचारी भक्त अपने कार्य स्थल से ही ऑनलाईन जुड़े। जिला संयोजक पंडित दामोदर तिवारी ने गीता ज्ञान का महत्व बताते हुए कहा कि जो भक्त ईश्वर जी वाणी (सरस्वती) को धर्म भावना से गीता ज्ञान अर्जन के साथ गीता प्रचार करेगा वह भक्त जन्म मरण के चक्कर से मुक्त होकर प्रभु को ही प्राप्त होता है और श्री हरि की शरण में बैकुंठ में स्थान प्राप्त पाता है। श्रीमद्भागवत गीता का पाठ विधि विधान से प्रारंभ किया गया जिसमें पत्रक अनुसार सर्वप्रथम गीता ज्ञान प्रसार गीत, घर-घर गीता का प्रचार हो सदाचार और सद्विचार हो का गायन पंडित मनीष बबेले द्वारा किया गया। भक्ति भाव की भावना से गीता पाठ प्रारंभ हुआ जिसमें पंडित दामोदर तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलन बाद गणेश, गौरी वंदना की गई। पंडित राकेश दुबे द्वारा सभी को सरस्वती वंदना बाद कृष्ण चन्द्र का आव्हान किया। पंडित विवेक तिवारी ने गुरुदेव का महत्व बताते हुए कहा की संत की संगत मात्र से ही ज्ञान के साथ घर परिवार में शुभ मंगल कार्य आरंभ हो जाते हैं एवं गुरु के आशीर्वाद से चेला (भक्त) हर विधि से वृक्ष की भांति फल-फूलने लगता है। अमृत वचन मनीष बबेले द्वारा कहा जिसमे उन्होंने बताया कि कृष्ण चंद्र कहते हैं जब-जब धर्म की हानि होगी एवं ब्राह्मण साधु-संतों पर अत्याचार होंगे धर्म का विनाश होगा तब वह स्वयं अवतार लेंगे दुष्टों का नाश करेंगे एवं धर्म की पुनः स्थापना करेंगे इसलिए अधर्म को छोड़कर धर्म के मार्ग को अपनाएं। गीता ज्ञान लें, अपने बच्चों में, परिवार में संस्कृति संस्कार का उदय करें। प्रति रविवार की भांति श्रीमद्भागवत गीता जी के अध्याय १४ के श्लोक १ से ११ श्लोकों तक का संस्कृत, हिंदी, टीका वाचन सभी स्वाध्याय भक्तों पूज्य माता जी, मनीष बबेले, राकेश दुबे, चाची जी, खिलान सिंह कुशवाह, नरेंद्र बघेल, विवेक तिवारी, अनुज शर्मा, अखिलेश बघेल, अमित राठौर आदि भक्त सम्मिलित हुए तथा दामोदर तिवारी, त्रिवेश शर्मा, कृष्णा प्रजापति, सचिन जाट, अनूप मेहरा, धीरज सिंह कुशवाह ने ऑनलाइन जुड़कर पाठ किया। जिसमें सभी भक्तो ने क्रमशः एक-एक श्लोक पढ़कर उनके अर्थ पर चिंतन मनन किया। बाद सभी स्वाध्याय भक्तों ने गीता मैया की आरती की, पुष्पांजली की तथा प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ लिया।

रायसेन, विश्वगीता प्रतिष्ठान द्वारा प्रति रविवार अनुसार किया श्रीमद्भागवत गीता महापुराण का स्वाध्याय पाठ।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...