Post Top Ad
Monday, April 4, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, इंसान को हमेशा झूठ, छल, कपट, फरेब से बचना चाहिए - पण्डित प्रदीप मिश्रा।
रायसेन, इंसान को हमेशा झूठ, छल, कपट, फरेब से बचना चाहिए - पण्डित प्रदीप मिश्रा।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मनुष्य को हमेशा झूठ छल कपट और फ़रेब से बचना चाहिए।धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी से कमाया धन से उनकी औलाद बिगड़ जाती है।व्यक्ति को सच बोलना चाहिए। परनिंदा से बचना चाहिए क्योंकि यह यह इंसान की बुद्धि को नष्ट कर देती है।यह विचार कुबरेश्वर धाम सीहोर के अंतरराष्ट्रीय शिवमहापुराण कथा वाचक पण्डित प्रदीप मिश्रा ने श्री अमरनाथ सेवा समिति रायसेन द्वारा दशहरे ग्राउंड में आयोजित त्रिपुंड शिव महापुराण कथा के दूसरे दिवस सोमवार को व्यक्त किए। शिव महापुराण कथा रोजाना दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित की जा रही थी। सोमवार को दोपहर श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी उमड़ पड़ी कि 30 हजार श्रद्धालुओं के बैठक व्यवस्था वाला पंडाल भी कम पड़ गया। कथा के मुख्य जजमान नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ एसी अग्रवाल उनकी धर्मपत्नी बनीं। संचालन आशीष वर्मा ने किया। आयोजन समिति के दिनेश अग्रवाल वैभव अग्रवाल प्रदीप राठौर प्रवीण मिश्रा, अभिषेक राठौर, राजू सक्सेना का व्यवस्था बनाने में अहम योगदान दिया।
पण्डित मिश्रा ने व्यास गादी से पांच लोगों को नसीहत देते हुए बोले कि फ़िल्म अभिनेता, पत्रकार, नीतिकार सलाहकार और कथा वाचक अपने कार्यों में सुधार लाएं तो सारा देश जाएगा। इंसान ने मन वचन और चित्त को अगर बदल दिया तो सबकुछ बदल सकता है। जहाँ गाय नहीं मैं वहां गोपाला कहाँ से लाऊं। गाय, पशु और पक्षी वहीं जाते हैं जहां पेट भरने के लिए दाना चारा पानी मिलता है। कश्यप ऋषि को अपने बुरे कर्मों पापों की सजा अगले जन्म में वासुदेव को कंस के कारागार में औलाद के लिए तड़पते हुए बीता। बुरे कर्मों की सजा इंसान तो इंसान भगवान को भी मृत्युलोक में इंसान के रूप में जन्म लेकर भुगतना पड़ता है।
विधाता तू ने अजब लिखी... तकदीर तेरा शुक्रिया है जैसे शिवभजनों पर श्रद्धालु कथा पंडाल में गीत संगीत के बीच जमकर झूमे नाचे।एक झूठ व्यक्ति का राजपाट वैभव यश कीर्ति सबकुछ बिगाड़ कर रख देती है।दासी मंथरा ने रानी कैकयी के कानों में झूठ बोलकर सत्यानाश कर दिया था अयोध्या नगरी का। एक झूठ ने राजाराम को राज्याभिषेक होने से पहले वनवासी बनाकर 14 बरस तक वनवास काटने जंगल में जाना पड़ा था। यह सबकुछ विधाता ने राम की किस्मत में चंद्र लकीरों से लिख दिया था। किसी का दिल दुखाकर भी कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे वह परेशान हो उठे। उन्होंने शिवकथा को ऊंचाइयां देते हुए आगे कहा कि यदि भगवान भोले शंभु के मंदिर में धोखे से भी झूठ बोली तो इंसान का बुढापा बिगड़ जाएगा।
शिव महापुराण कथा के दौरान प्रवेश गेट पर तैनात दो महिला पुलिस अधिकारियों खाकी वर्दी में पुलिसिया रौब ख़ासा जनचर्चा का विषय बना हुआ है। सोमवार को कथा पंडाल में प्रवेश को लेकर पुरुष युवाओं महिलाओं से उनकी बहसबाजी आम बात हो गई है। सोमवार को दोपहर टीआई बिमला ठाकुर, कोतवाली पुलिस थाने में कार्यरत एएसआई त्रिशला मैडम का खाकी वर्दी के जलवे खासे जनचर्चा के विषय बने हुए हैं। हुआ यह कि इन दोनों महिला पुलिस अधिकारियों मनमानी और बदसलूकी करते हुए एक युवती के साथ न बल्कि मारपीट की। बल्कि एक महिला को भी झँजोड कर अभद्र व्यवहार किया है। मामले की शिकायत एसडीओपी रायसेन अदिति भावसार तक पहुंची।लेकिन इन्हें हटाए जाने की कार्रवाई के बजाय संरक्षण दिया जा रहा है। जिससे महिला श्रद्धालुओं में बढ़ती पुलिसिया गुंडागर्दी को लेकर आक्रोश पनपने लगा है।
पण्डित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि गौ दान से बड़ा दुनिया में कोई दान नहीं है।गौ माता के दान करते समय हमेशा एक बात का ख्याल रखें कि उसके साथ बछड़े का भी दान करना चाहिए।माता बहनों और महिलाओं को ऐसी जगह जाना पसंद नहीं करना चाहिए।जहां आपका और आपकी संतान का अपमान करें।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद