Post Top Ad
Sunday, April 3, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
मध्य प्रदेश
डॉक्टर ने महिला डॉक्टर को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर की ब्लैकमेलिंग, सास-ससुर और पति को भी दे रहा धमकी।
डॉक्टर ने महिला डॉक्टर को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर की ब्लैकमेलिंग, सास-ससुर और पति को भी दे रहा धमकी।
बिलासपुर। महिला डॉक्टर की न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसा मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 50 लाख रुपए की डिमांड करने वाले मध्यप्रदेश के चित्रकूट के एक डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दरअसल, यह न्यूड फोटो महिला का नहीं है, यह एडिट करके बनाया गया है। आरोपी डॉक्टर महिला के मायकेवालों को मोबाइल से मैसेज करने के साथ ही कुरियर से लेटर भेजकर रुपए नहीं देने पर बदनाम करने की धमकी दे रहा था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया गया है कि 21 मार्च को डिवाइन लीगल कुरियर कंपनी से कुरियर के माध्यम से उनके डॉक्टर ससुर की क्लिनिक में धमकी भरा पत्र भेजा गया, जिसमें उनसे 50 लाख रुपए की मांग की गई है। रुपए नहीं देने पर उनकी बेटी की एडिटेड न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी दी गई है। इसके बाद 30 मार्च को उनकी सास के मोबाइल में वॉट्सऐप मेसेज किया गया, जो डॉक्टर दाते का नाम सामने आया।
जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन क्षेत्र में निजी अस्पताल संचालक डॉक्टर की पत्नी साल 2017 से 2020 तक मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट स्थित SNC कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान उनका परिचय डॉ.अशोक दाते से हुआ। दोनों एक-दूसरे को जानते थे और आपस में बातचीत भी करते थे। तब उनके बीच दोस्ती भी थी। बाद में पढ़ाई पूरी होने पर महिला डॉक्टर 2020 में वापस बिलासपुर आ गई। इसके बाद डॉ. अशोक दाते ने यह सब करना शुरू कर दिया। ऐसा आरोप महिला डॉक्टर ने लगाया है। डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनकी डॉक्टर पत्नी के नाम से उनके ससुर और सास के पास मैसेज भेजा जा रहा है, जिसमें उनसे 50 लाख रुपए की मांग की गई है। रुपए नहीं देने पर उनकी बेटी की एडिटेड न्यूड फोटो वायरल करने की चेतावनी दी गई है। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉ. अशोक दाते के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद