रायसेन/बरेली, पुलिस चौकी का हो रहा दुरुपयोग, पुलिस चौकी बनती जा रही बस स्टॉप। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, April 9, 2022

रायसेन/बरेली, पुलिस चौकी का हो रहा दुरुपयोग, पुलिस चौकी बनती जा रही बस स्टॉप।

पुलिस चौकी का हो रहा दुरुपयोग, पुलिस चौकी बनती जा रही बस स्टॉप।

रायसेन/बरेली, पुलिस चौकी का हो रहा दुरुपयोग, पुलिस चौकी बनती जा रही बस स्टॉप।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शहर में पुलिस की लचर कार्यप्रणाली पर हमेशा ही सवाल उठते रहे हैं, जिस कारण आम नागरिकों का पुलिस पर से भरोसा भी उठता जा रहा है। वहीं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए नगर व्यापार महासंघ के द्वारा 3 वर्ष पहले पुलिस चौकी का निर्माण कराया गया था, जिसे नवीन टॉकीज चौराहे पर रखवाया गया था। 2 वर्ष से भी अधिक समय तक पुलिस चौकी वहां रखी गई, लेकिन एक भी पुलिस जवान के द्वारा इस पुलिस चौकी में एंट्री नहीं की गई।


एक समुदाय के विरोध के बाद पुलिस चौकी को वहां से हटवा कर 6 महीने पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 12 के पास रखवा दिया गया। अब इस पुलिस चौकी के अंदर उन लोगों का रुकना होता है जो यात्री बसों का या अपने परिचितों का इंतजार करते हैं। पुलिस चौकी के अंदर महिलाएं, बच्चे और पुरुष विश्राम करते हैं। जिन्हें ना कोई रोकने वाला और ना कोई टोकने वाला, सिर्फ नाम के लिए रखी गई पुलिस चौकी का दुरुपयोग आम लोगों के द्वारा किया जा रहा है। पुलिस चौकी के अंदर पुलिस जवानों की तैनाती नहीं रहती, जिस कारण पुलिस चौकी बस स्टॉप बनती जा रही है।

रायसेन/बरेली, पुलिस चौकी का हो रहा दुरुपयोग, पुलिस चौकी बनती जा रही बस स्टॉप।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...