राजगढ़/तलेन, ग्राम बड़बेली पुरा में निकला संघ का पथ संचलन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, April 9, 2022

राजगढ़/तलेन, ग्राम बड़बेली पुरा में निकला संघ का पथ संचलन।

ग्राम बड़बेली पुरा में निकला संघ का पथ संचलन।

राजगढ़/तलेन, ग्राम बड़बेली पुरा में निकला संघ का पथ संचलन।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। तलेन के समीप गांव बडबेली पुरा में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकला। पथ संचलन का ग्राम वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रवीन जैन खंड पर्यावरण प्रमुख खंड पचोर, चित्रभान सिंह ऊमठ मंडल कार्यवाह उपस्थित थे। जैन ने अपने बौद्धिक में कहा कि संघ स्थापना 1925 की परिस्थितियों से आज की परिस्थितियां बहुत भिन्न है, अब हिंदुत्व की स्वीकार्यता भारत ही नहीं पूरे विश्व में हो चुकी है, चाहे प्रशासन हो या कोई राजनीतिक दल या अन्य संगठन हिंदू हित को प्राथमिकता से देखता है। यह सब यहां के मूल हिंदू समाज की जागरूकता का ही परिणाम है। साथ ही ब्यावरा में होने वाले आगामी कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक मोहनराव भागवत के प्रवास की जानकारी साझा की।

राजगढ़/तलेन, ग्राम बड़बेली पुरा में निकला संघ का पथ संचलन।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...