रायसेन/बरेली, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया धरना प्रदर्शन, लगाया जाम। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, April 11, 2022

रायसेन/बरेली, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया धरना प्रदर्शन, लगाया जाम।

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया धरना प्रदर्शन, लगाया जाम।

रायसेन/बरेली, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया धरना प्रदर्शन, लगाया जाम।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता और सहायिका बीते 1 माह से अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन दिया जा रहा है। बीते 1 माह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सबसे बड़ी प्रमुख एक मांग है की उनकी वेतन वृद्धि की जाए और उन्हें परमानेंट किया जाए, वेतन 50,000 रु माह उनके द्वारा मांगा जा रहा है, वहीं उन्हें आंगनवाड़ी में पक्का किया जाए। उनका कहना है कि 10 और 12 हजार रूपए में हमारा परिवार नहीं चल रहा है। जब तक वेतन वृद्धि और उन्हें पक्की नौकरी नहीं मिलेगी तब तक वह धरना प्रदर्शन करती रहेंगी।


इस धरना प्रदर्शन को क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और शासकीय-अशासकीय विभागों के कर्मचारियों के द्वारा समर्थन भी दिया गया, लेकिन परिणाम नहीं निकला तो सोमवार को 12 सेक्टरों की  कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन को लिखित सूचना दिए बगैर राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर दोपहर 11.00 से चक्का जाम लगा दिया। चक्का जाम लगने के कारण पोषाहार पिपरिया मार्ग और भोपाल-जबलपुर मार्ग 3 घंटे से भी अधिक समय तक बाधित रहा। चक्का जाम खुलवाने के लिए तहसीलदार निकिता तिवारी, एसडीओपी, थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से चर्चा की लेकिन वह चक्का जाम खोलने के लिए तैयार नहीं हुई।


जब शासन-प्रशासन के अधिकारियों की कार्यकर्ताओं ने नहीं सुनी तो वह सब को अपने हाल पर छोड़ कर और कुछ कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य व्यक्तियों के जो चक्का जाम को समर्थन दे रहे थे उनके नाम लिखकर वहां से रवाना हो गए। इस दौरान लगभग 2 से 3 कार्यकर्ताओं को तपती दोपहरी में खड़े रहने के कारण चक्कर आए और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी, जिन्हें सिविल हॉस्पिटल इलाज के लिए ले जाना पड़ा। अंततः जब तेज धूप की मार कार्यकर्ताओं पर पड़ी तो उन्हें मैदान छोड़कर वहां से भागना पड़ा और चक्काजाम 3.30 बजे समाप्त कर दिया गया। चक्का जाम समाप्त करने के पीछे भी वजह रही कि कई नाम चक्का जाम करने वालों के थाने पहुंच गए थे, इस कारण भी कार्यकर्ताओं को वहां से हटना पड़ा। सूत्र बताते हैं कि मंगलवार को पुनः कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम किया जाएगा।

रायसेन/बरेली, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया धरना प्रदर्शन, लगाया जाम।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...