Post Top Ad
Sunday, April 3, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
विडियो
राजगढ़/तलेन, मृतक मानसिंह के दोषियों पर कार्रवाई को लेकर धरने पर बैठे, रोड पर किया चक्का जाम।
राजगढ़/तलेन, मृतक मानसिंह के दोषियों पर कार्रवाई को लेकर धरने पर बैठे, रोड पर किया चक्का जाम।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। शराब ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा कुछ दिन पहले मानसिंह गोस्वामी के साथ मारपीट की गई थी जिससे इलाज के दौरान मानसिंह गोस्वामी पिता रतन सिंह गोस्वामी की भोपाल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। उसके बाद ग्रामीण जनों ने मृतक का शव तलेन थाने में रखकर थाना का घेराव भी किया था तथा आरोपियों के खिलाफ एफआईआरदर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी।
तब पुलिस अधीक्षक राजगढ़ के आश्वासन के बाद घेराव समाप्त कर मृतक मानसिंह का दाहा संस्कार किया था। लेकिन अभी तक दोषियों के खिलाफ एफआईआरदर्ज नहीं होने के कारण रविवार को गोस्वामी समाज व श्री राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद द्वारा तलेन थाने के सामने धरने पर बैठे कर 1 घंटे का समय दिया था की दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए।
1 घंटे के बाद भी एफआईआर दर्ज नही होने पर रोड पर चक्का जाम करने बैठ गए। जिसमें पुरुषों के साथ महिला भी शामिल है। चक्का जाम के दौरान एक बालिका बेहोश हो गई। धरना प्रदर्शन अभी भी जारी है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद