रायसेन, चेहरे की चमक, यह काया शरीर भगवान शिव कृपा की देन है - पण्डित प्रदीप मिश्रा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, April 5, 2022

रायसेन, चेहरे की चमक, यह काया शरीर भगवान शिव कृपा की देन है - पण्डित प्रदीप मिश्रा।

चेहरे की चमक, यह काया शरीर भगवान शिव कृपा की देन है - पण्डित प्रदीप मिश्रा।

रायसेन, चेहरे की चमक, यह काया, शरीर भगवान शिव कृपा की देन है - पण्डित प्रदीप मिश्रा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। विश्व विख्यात पण्डित मिश्रा ने रायसेन के कथा पंडाल में शिवभक्तों को रायसेन दुर्ग के मन्दिर के तालों में कैद सोमेश्वर महादेव की रिहाई के लिए दिलाया संकल्प। केंद्र की मोदी सरकार, मप्र की शिवराज सरकार से कैद में शिवलिंग की रिहाई के लिए उठाई मांग। रायसेन किले के सोमेश्वर महादेव बम भोले भंडारी के जयकारों से गूंज उठा दशहरे मैदान का कथा पंडाल। विश्व विख्यात त्रिपुण्ड शिव महापुराण कथा वाचक कुबरेश्वर धाम सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा उनके श्रीमुख से त्रिपुण्ड शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। संगीतमयी शिव महापुराण कथा का आयोजन श्री अमरनाथ सेवा समिति रायसेन के बैनर तले कराया जा रहा है।


मंच से शिव कथा वाचक पंडित मिश्रा ने मंगलवार को तीसरे दिवस केंद्र की मोदी सरकार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से रायसेन के ऐतिहासिक किले स्थित सोमेश्वर महादेव सालों से तालों, जंजीरों की बेड़ियों में कैद हैं। शिव मंदिर के ताले खोले जाने के लिए पहल करते हुए शिवभक्तों को संकल्प दिलाया। केंद्र और प्रदेश की सरकारों से मंच से यह अपील भी की कि बरसों से तालों में कैद सोमेश्वर महादेव की रिहाई का अब समय आ चुका है। ताकि शिवभक्त नियमित उपासना, पूजन, आरती कर सकें। उल्लेखनीय है कि साल में सिर्फ एक बार महाशिवरात्रि के त्यौहार पर शिव मंदिर के पट सुबह 7 से शाम 7 बजे खुलते हैं।यहां वार्षिक मेला भी लगता है। बाद में सोमेश्वर धाम शिवमंदिर के ताले डालकर रायसेन जिला कोषालय के दफ्तर में चाबी रख देते हैं।

रायसेन, चेहरे की चमक, यह काया, शरीर भगवान शिव कृपा की देन है - पण्डित प्रदीप मिश्रा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...