रायसेन, सोमेश्वर शिव मंदिर पहुंचीं उमा भारती, बोलीं- जब तक शिव मंदिर का ताला नहीं खुलेगा, तब तक के लिए अन्न त्याग रही हूं। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, April 11, 2022

रायसेन, सोमेश्वर शिव मंदिर पहुंचीं उमा भारती, बोलीं- जब तक शिव मंदिर का ताला नहीं खुलेगा, तब तक के लिए अन्न त्याग रही हूं।

सोमेश्वर शिव मंदिर पहुंचीं उमा भारती, बोलीं- जब तक शिव मंदिर का ताला नहीं खुलेगा, तब तक के लिए अन्न त्याग रही हूं।

रायसेन, सोमेश्वर शिव मंदिर पहुंचीं उमा भारती, बोलीं- जब तक शिव मंदिर का ताला नहीं खुलेगा, तब तक के लिए अन्न त्याग रही हूं।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। हाल ही में संपन्न हुई शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने किले में कैद भोलेनाथ को आजाद करने की गुहार प्रदेश सरकार से लगाई थी। इस गुहार के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई। भगवान भोलेनाथ को आजाद करने के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही समर्थन में आए।


इसी कड़ी में मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा फायर ब्रांड नेता साध्वी उमा भारती सोमवार को दोपहर रायसेन किले के सोमेश्वर शिव मंदिर पहुंचीं। उन्होंने कहा की हम प्राचीन शिव मंदिर का ताला खुलवाना चाहते हैं, तोड़ना नहीं, ये ताला तो बहुत छोटा है, मेरे घूंसे से भी टूट जाएगा। जब तक ताला नहीं खुलेगा, तब तक के लिए अन्न त्याग कर रही हूं।


चार दिन पहले साध्वी उमा भारती ने रायसेन के शिव मंदिर में जलाभिषेक की घोषणा की थी। उमा भारती ने ट्वीट में कहा था- मान्यता है कि नवरात्रि के बाद के पहले सोमवार को शिवजी का अभिषेक करना चाहिए। 11 अप्रैल को गंगोत्री से लाए हुए गंगाजल से रायसेन के सोमेश्वर शिव मंदिर धाम में गंगाजल चढ़ाऊंगी। राजा पूरनमल गौंड, उनकी पत्नी रत्नावली, दोनों बेटे व बेटी और युद्ध मे जोहर दिखाकर बलिदान देने वाले सैनिकों का तर्पण करूंगी। अपनी अज्ञानता के लिए उनसे क्षमा याचना मांगूंगी।


4 दिन पहले उमा ने ट्वीट कर रायसेन आने का किया था ऐलान

4 दिन पहले दीदी उमाभारती ने ट्वीट कर रायसेन आने का ऐलान किया था। सोमवार को दोपहर रायसेन दुर्ग स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं साध्वी उमाभारती ने सबसे पहले सोमेश्वर महादेव के पान से छिड़काव किया और आचमन से जलाभिषेक किया, पूजन आरती की। इसके बाद ॐ नमः शिवाय, हर-हर सोमेश्वर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष किए। राजा पूरनमल गौंड और गौमाता के जयकारे भी उपस्थित जनसमुदाय से लगवाए।

रायसेन, सोमेश्वर शिव मंदिर पहुंचीं उमा भारती, बोलीं- जब तक शिव मंदिर का ताला नहीं खुलेगा, तब तक के लिए अन्न त्याग रही हूं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...