शावेज ने गर्भवती पत्नी का पहले तार से घोंटा गला फिर हथौड़े से वार कर की हत्या, बाद में खुद ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Monday, April 25, 2022

शावेज ने गर्भवती पत्नी का पहले तार से घोंटा गला फिर हथौड़े से वार कर की हत्या, बाद में खुद ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

उत्तर प्रदेश। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना इलाके में शुक्रवार को मिली पति-पत्नी की लाश मामले में दर्दनाक पहलू सामने आया है। पुलिस को पता चला है कि घरेलू कलह के चलते दुकानदार ने अपनी पत्नी का तार से गला घोंटा और फिर सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दरअसल, शहर के थाना लिसाड़ी गेट इलाके में रहने वाला शावेज (30) किराना दुकानदार था। डेढ़ साल पहले ही मेरठ की शाहपीर गेट की ही रहने वाली शीबा (25) से शावेज की शादी हुई थी।

शावेज ने गर्भवती पत्नी का पहले तार से घोंटा गला फिर हथौड़े से वार कर की हत्या, बाद में खुद ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह से ही शावेज की किराना दुकान बंद थी। ग्राहकों और पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई नहीं नजर आया। कई फोन भी किए, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। उसके बाद पड़ोसी छत के रास्ते से घर में घुसे तो देखा महिला का शव कमरे में पड़ा हुआ था और शावेज़ का शव फांसी पर लटका हुआ था। जानकारी के मुताबिक, शावेज और शीबा का आपस में मन-मुटाव और विवाद होता रहता था। शुरुआती जांच में ही इनकी मौत का कारण सामने आ गया था। यह लोग थाना कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं और फिलहाल लिसाड़ी गेट इलाके में रह रहे थे। शावेज किराए के घर में ही छोटी सी किराना दुकान चलाने लगा था। उधर, इस मामले में लड़की के परिजनों का आरोप है कि लड़का पक्ष शादी के बाद से ही दहेज की मांग करता था। दोनों में विवाद होता रहा था, 3 महीने पहले भी लड़के वालों को समझाया गया था, फिर उनका विवाद रुका नहीं।

शावेज ने गर्भवती पत्नी का पहले तार से घोंटा गला फिर हथौड़े से वार कर की हत्या, बाद में खुद ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...