रायसेन/सिलवानी, भाजपा ने कभी अपने मूल्यों और सिद्धांतों से समझौता नही किया। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, April 7, 2022

रायसेन/सिलवानी, भाजपा ने कभी अपने मूल्यों और सिद्धांतों से समझौता नही किया।

भाजपा ने कभी अपने मूल्यों और सिद्धांतों से समझौता नही किया।

रायसेन/सिलवानी, भाजपा ने कभी अपने मूल्यों और सिद्धांतों से समझौता नही किया।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सिलवानी पूर्व क्षेत्र द्वारा पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी अंचल के प्रतापगढ़ ग्राम में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो जनसंघ के रूप में एक छोटे से पौधे से प्रारंभ हुई थी, आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर विशाल वटवृक्ष बन गई है। इसका पूरा श्रेय पार्टी के एक-एक देव तुल्य कार्यकर्ताओं का है। आज भारत ही नहीं पूरा विश्व देख रहा है कि एक राजनीतिक दल और उसका नेतृत्व किस प्रकार अपने उन संकल्पों को पूरा करने में सफल सिद्ध हुआ है, जिन्हें पूरा करना असंभव सा लगता था। अपनी सांस्कृतिक पहचान के साथ विश्व में एक बड़ी ताकत बनकर उसने भारत मैं अपने पुराने स्वाभिमान को भी वापस हासिल किया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता केशव राठौर, कैलाश तुमराम, ब्रजेन्द्र पटेल, नवनीत रघुवंशी, प्रदीप रघुवंषी, हेमेन्द्र राठोर, कवेंद्र रघु, राजेश पुषाम, संदीप शर्मा सहित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

रायसेन/सिलवानी, भाजपा ने कभी अपने मूल्यों और सिद्धांतों से समझौता नही किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...