रंजिश के चलते बेटे के सामने माँ का सिर कुचलकर की हत्या, बेटे ने भागकर बचाई अपनी जान; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, April 2, 2022

रंजिश के चलते बेटे के सामने माँ का सिर कुचलकर की हत्या, बेटे ने भागकर बचाई अपनी जान; देखे विडियो।

रंजिश के चलते बेटे के सामने माँ का सिर कुचलकर की हत्या, बेटे ने भागकर बचाई अपनी जान।

रंजिश के चलते बेटे के सामने माँ का सिर कुचलकर की हत्या, बेटे ने भागकर बचाई अपनी जान; देखे विडियो।

सागर। बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मझगुंवा में रंजिश के चलते महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान मृतिका का बेटा साथ था, जो आरोपियों की मारपीट देख मौके से भाग गया था। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। बेटे ने पुलिस से कहा- मेरी आंखों के सामने मां को मार दिया। पुलिस के मुताबिक डायल-100 से सूचना मिली थी कि मझगुंवा में रोड किनारे महिला का शव पड़ा है। सूचना पर बंडा थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

रंजिश के चलते बेटे के सामने माँ का सिर कुचलकर की हत्या, बेटे ने भागकर बचाई अपनी जान; देखे विडियो।

एफएसएल टीम ने वारदातस्थल से आरोपियों से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका की पहचान भूरीबाई (50) पति भालू केवट निवासी मझगुंवा के रूप में हुई। महिला के सिर पर पत्थर पटककर हत्या की गई है। मृतका के बेटे ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।


मृतका के बेटे बलराम केवट ने बताया कि मेरी मां को गोपाल विश्वकर्मा, गनेश और उसके परिवार के लोगों ने जान से मार दिया। वह चार-पांच माह से घर आता था और मां को बोलता था कि तुम हमारे साथ रहोगी, वरना सबको खत्म कर देंगे। गुरुवार रात गोपाल और उसके साथ कुछ लोग घर आए थे, विवाद किया था। यही बात सरपंच को सुनाने के लिए मां के साथ जा रहा था। रास्ते में गोपाल, गनेश और उसके परिवार के लोग मिले। उन्होंने मां से मारपीट शुरू कर दी। मैं थोड़ा पीछा था, ज्यादा लोग और उनकी मारपीट देख मैं मौके से भाग गया। क्योंकि वो लोग मुझे भी जान से मार देते। मैंने देखा था कि उन्होंने मां के ऊपर पत्थर पटके थे। बेटे के बयानों के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...