UP, चैत्र नवरात्र के अवसर पर देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, April 3, 2022

UP, चैत्र नवरात्र के अवसर पर देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़।

चैत्र नवरात्र के अवसर पर देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़।

UP, चैत्र नवरात्र के अवसर पर देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर औरैया नगर एवं जनपद के सभी देवी मंदिरों में आज मेले जैसी भीड़ नजर आई क्योंकि पिछले दो वर्षों से कोरोना महामारी की वजह से भीड़ एकत्र होने पर रोक जो लगी थी, सो आज देवी मंदिरों में बड़ी धूमधाम से नवरात्रि का पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना हेतु श्रृद्धालुओं का सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा औरैया शहर के आवास विकास स्थित कालीदेवी मंदिर, गमा माता मंदिर, फूलमती मंदिर, बड़ी माता मंदिर, जेसीज चौराहा स्थित काली मंदिर शहर से यमुना किनारे बीहड़ों में स्थित मंगलाकाली मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ देर शाम तक देखी गयी, इस अवसर पर जनपद पुलिस ने भी सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये थे।

UP, चैत्र नवरात्र के अवसर पर देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़।

सभी मंदिरों पर सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की भी तैनाती की गयी थी जिसकी पैनी नजरें हरेक आने जाने वालों पर लगातार लगी रही ताकि कोई गड़बड़ी होने से पहले उसे नियंत्रित किया जा सके, परम्परागत तरीकों से कई देवी मंदिरों में मेला का भी आयोजन किया गया। पहले दिन मंदिरों में सुबह से पूजा-अर्चना की जा रही है। देवी मां के मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी हुई है। भक्त जय माता दी के जयकारे लगा रहे थे। नौ दिन माता रानी के नौ रूपों की पूजा पूर्ण विधि विधान के साथ की जाती है। एक ओर जहाँ मंगलकाली मंदिर को लोग अतिप्राचीन है। इस मंदिर में लोगों की ऐसी मान्यता है कि यहां मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। यह मंदिर कभी चम्बल के डकैतों का भी आस्था का केंद्र रहा है। ऐसा मन जाता है कि यहां पर डकैत हर नवरात्रि को घन्टा चढ़ाने आते थे। लोग सुबह से ही माता रानी के दर्शन कर रहे हैं। और उनके अपनी मनोकामना पूर्ण करने की विनती कर रहे हैं, इसी प्रकार जिले के अन्य सभी देवी मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ देर शाम तक नजर आयी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...