Post Top Ad
Monday, April 4, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
UP, पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचा अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल।
UP, पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचा अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
बलिया। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के अंग्रेजी प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में पत्रकारों को गलत तरीके से फंसाये जाने के विरोध में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। इस दौरान जिलाधिकारी से मुलाकात न होने पर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उनके प्रतिनिधि को सौंपा। इसमें जिला प्रशासन की उदासीनता व घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इस पूरे प्रकरण में जिलाधिकारी बलिया को दोषी ठहराया। अधिवक्ताओं ने मांग किया कि प्रथम दृष्टया इस मामले में गोपनीयता भंग करने के आरोप में जिलाधिकारी पर मुकदमा दर्ज कराया जाय तथा उनके खिलाफ सीबीआई जांच कराई जाय। इस प्रकरण में वायरल पेपर की सत्यता जांचें बिना पेपर निरस्त किए जाने को संदेह के घेरे में बताया। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे अधिवक्ताओं का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज राय हंस ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 बलिया सहित कुल 24 जनपदों में अंग्रेजी विषय की प्रश्न पुस्तिका कोड संख्या 316 ईडी 316 ईआई का प्रश्न पुस्तिका परीक्षा शुरू होने से पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल होने संबंधित सूचना पर प्रसारित हो गई। इसके बावजूद जिलाधिकारी बलिया द्वारा घोर उदासीनता व लापरवाही का परिचय दिया गया।
इंटरमीडिएट की अंग्रेजी परीक्षा जो होनी थी उस प्रश्न पुस्तिका की परीक्षा निरस्त करने की घोषणा लगभग दो घंटा पहले ही बिना वायरल पेपर की सत्यता से मिलान किये आखिर कैसे कर दिया। इससे पूरी तरह स्पष्ट है कि जिलाधिकारी बलिया अंग्रेजी के पेपर को समयपूर्व ही सीलबंद लिफाफे को खोल कर देखा और इसकी गोपनीयता भंग की। इस संदर्भ में अधिवक्ताओं ने मांग किया कि पत्रकारों पर दर्ज मुकदमा अविलंब वापस लिया जाए। जिलाधिकारी बलिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित व बर्खास्त करके उनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करके तत्काल गिरफ्तार किया जाय। प्रश्न पुस्तिका लीक होने के मामले में केंद्रीय अन्वेषण एजेंसी (सीबीआई) से जांच कराई जाए। समस्त परिस्थितियों एवं तथ्यों का संज्ञान लेते हुए यथाशीघ्र उत्तर प्रदेश सरकार को विधिसम्मत कार्रवाई करने के आशय से यह पत्र प्रदेश के राज्यपाल महोदय को प्रेषित किया गया है। इस मौके पर अधिवक्ता वरुण पांडेय ने कहा कि जो प्रश्नपत्र बलिया में भेजा गया था वही प्रश्नपत्र 24 जिलों में भेजा गया था। तो दो घंटे पूर्व डीएम ने किस आधार पर प्रश्नपत्र देख लिया कि बलिया का कोड वाला पेपर ही वायरल हुआ। अगर डीएम ने खोलकर उसे मिलाया है तो वे खुद ही दोषी हैं। अधिवक्ता अखिलेन्द्र चौबे ने कहा कि हम कोर्ट में डीएम के कार्रवाई को गलत ठहराएंगे। इस प्रकरण में भ्रष्टाचार को हम हाईकोर्ट तक ले जाएंगे। इस मौके पर अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह, रजनीश तिवारी, मनोज कुमार तिवारी, अशोक कुमार वर्मा, सोनू गुप्ता सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे। उधर, दूसरी ओर डीएम भी मीडिया के सवालों से बचते रहे और कोई ठोस सबूत नहीं दे पाए जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद