Post Top Ad
Sunday, April 3, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
UP में अब नहीं पढ़ाया जायेंगा अकबर महान - उच्च शिक्षा मंत्री।
UP में अब नहीं पढ़ाया जायेंगा अकबर महान - उच्च शिक्षा मंत्री।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। नव गठित उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का प्रथम नगर आगमन पर भाजपाइयों ने शनिवार को औरैया में जोरदार स्वागत किया। प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का जिम्मा सम्हाल रहे केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि अब देश और प्रदेश में संस्कारित शिक्षा दी जाएगी। भगवान परशुराम और दधीचि के बारे में बच्चे कुछ भी नहीं जानते। अभी तक कि सरकारें अकबर की महानता, और टीपू सुलतान की वीरता पढ़ाती आ रहीं थी, लेकिन अब भाजपा सरकार हिंदुस्तान के संस्कार वाली शिक्षा बच्चों को ग्रहण कराकर प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। रेलवे बोर्ड के सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा के तमाम पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण, करके स्मृतिचिन्ह देकर, शाल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया।
वहीं स्वागत से अभिभूत कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर हम सभी मिलकर ले जाएंगे। एक मंत्री के रुप में मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। अब तक लार्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति को कोई सरकार ख़त्म नहीं कर सकी। यह पद्धति नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों से दूर करती जा रही है। सरकारें अकबर महान पढ़ाती रही। हिंदू महापुरुषों को क्यों नहीं पढ़ाया गया इसका सरकारों के पास कोई जवाब है ही नहीं। अब भाजापा सरकार है जो विवेकानंद की सोच वाली संस्कारित शिक्षा बच्चों को देगी। जिससे हिंदुस्तान महान को महान बनाने के लिए अकबर को महान नहीं बनाना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार ने विगत 5 सालों में बहुत बेहतर काम किया है। सरकार ने खासकर शिक्षा के स्तर को बढ़ाया है और उसी एजेंडे को वह आगे बढ़ाएंगे, और उनको जो दायित्व मिला है उस पर वह खरा उतरने की भरसक कोशिश करंगे। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर विनोद दुबे, सभासद राहुल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष भाजपा श्यामू अवस्थी, राजीव दुबे, रविकांत दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद