Post Top Ad
Monday, April 4, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजनीति
UP, आगरा कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के स्वागत में घंटों भीषण सड़क जाम, गर्मी में यात्री हुए परेशान।
UP, आगरा कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के स्वागत में घंटों भीषण सड़क जाम, गर्मी में यात्री हुए परेशान।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार आगरा पहुंचे विधायक योगेंद्र उपाध्याय का जोरदार स्वागत किया गया। वॉटर वर्क्स से एमजी रोड तक 30 से अधिक स्थानों पर उनके स्वागत में ढोल-नगाड़े बजे व पुष्प वर्षा की गई। वॉटर वर्क्स पर भाजपाइयों ने बुलडोजर की झांकी सजाई। स्वागत के दौरान सड़क पर भीषण जाम लग गया, जिससे यात्री परेशान हो गए। कैबिनेट मंत्री के स्वागत में उमड़े जनसैलाब के कारण शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक रामबाग से लेकर वॉटर वर्क्स होते हुए जीवनी मंडी तक सड़क जाम रहा। तीन घंटे तक बस, ट्रक व अन्य वाहन फंसे रहे। गर्मी में राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रात 10 बजे के बाद यातायात सुचारू हो सका। शाम छह बजे ट्रांस यमुना से ही कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का काफिला शुरू हो गया था। रामबाग तक एक काफिले में एक हजार से अधिक कार व अन्य वाहनों से हाईवे जाम हो गया। वॉटर वर्क्स चौराहा पर बुलडोजर की झांकी सजाई गई थी। इस दौरान वॉटर वर्क्स पर भीषण जाम लगा रहा। रोडवेज बस, ऑटो व अन्य यात्री सवार वाहन फंसे रहे।
यहां से काफिला जीवनी मंडी की तरफ मुड़ा तो वाहन रेंग भी नहीं पाए। बेलनगंज, धुलियागंज, घटिया चौराहा होते हुए काफिला राजामंडी चौराहा पहुंचा, तो एमजी रोड पर जाम लग गया। नालबंद तक वाहनों की कतार लग गई। धाकरान चौराहा होते हुए रात 10 बजे नार्थ ईदगाह कॉलौनी तक काफिले के दौरान लोग जाम से जूझते रहे। आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीते योगेंद्र उपाध्याय को आदित्यनाथ योगी मंत्रिमंडल में उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग का कैबिनेट मंत्री बने हैं। मंत्री बनने के बाद लखनऊ से रविवार शाम छह बजे योगेंद्र उपाध्याय आगरा लौटे। उनके आगमन को लेकर भाजपाइयों ने सुबह से ही जबरदस्त तैयारियां की। पूरे शहर को होर्डिंग बैनर से पाट दिया। 52 स्थानों पर स्वागत मंच बने। जय श्रीराम और भारत माता के नारों के साथ बुलडोजर बाबा के जयकारे लगे। आगरा कॉलेज के पास उनके स्वागत में वृंदावन से आए कलाकारों ने मयूर व चरकुला की प्रस्तुति हुई। इस दौरान गरीबों को वस्त्र व अन्य उपहार बांटे गए। भाजपा महानगर मंत्री भुवन भूषण शर्मा ने वॉटर वर्क्स पर पट्टिका पहनाकर स्वागत किया।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद