Post Top Ad
Thursday, May 19, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, पुलिस अधीक्षक शहवाल का सुपर एक्शन, थाना प्रभारी मांगीलाल भाटी लाइन हाजिर, 22 जुआरी गिरफ्तार।
रायसेन, पुलिस अधीक्षक शहवाल का सुपर एक्शन, थाना प्रभारी मांगीलाल भाटी लाइन हाजिर, 22 जुआरी गिरफ्तार।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। साँची पुलिस की सांठगांठ से नगर में अवैध गतिविधियों ने पांव पसार लिए हैं। नागरिकों के बार-बार आपत्ति जताने के बाद तथा समय-समय पर समाचार पत्रों की सुर्खियां बनने के बाद भी पुलिस मौन साधे रहती थी, जिससे सांची नगर की छवि धूमिल हो रही थी। गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शहवाल के निर्देशन व एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस की स्पेशल टीम ने सांची थाना क्षेत्र में छापामारी की, जिसमें जुआ खेलते 22 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया। विदिशा का वसीम खान नामक व्यक्ति साँची पुलिस के संरक्षण में जुआ फड़ चलाता था। आरोपियों के पास से 13 मोटरसाइकिल, 22 मोबाइल एवं 85 हज़ार 476 रुपए जप्त किये गए है।
इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए एवं जुआ खिलाने में साँची थाना प्रभारी का प्रथम दृष्ट्या सरंक्षण पाए जाने पर सांची थाना प्रभारी एमएल भाटी को रायसेन एसपी द्वारा निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार नगर में बड़े स्तर पर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देशन व एसडीओपी अदिति भावसार के नेतृत्व में रायसेन पुलिस लाईन की पुलिस एवं थाना सलामतपुर पुलिस ने सांची विदिशा रोड पर स्थित भारत नगर कालोनी पेट्रोल पंप के पीछे छापामारी करते हुए बड़े स्तर पर चल रहे जुआ फड़ से जुआरियों को धर दबोचा तथा बड़ा जुआ पकड़ने में सफलता पाई। मौके पर पुलिस ने 85476 रुपए बरामद किए तथा 13 बाइक जप्त की एवं 22 मोबाइल जप्त कर मौके पर कुल 22 लोगों को पकड़ा। इनमें विदिशा के 18 तथा आसपास के चार लोगों पर जुआ एक्ट अंतर्गत मामला दर्ज किया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर तत्काल थाना प्रभारी मांगीलाल भाटी को निलंबित कर दिया गया है।
सूचना पर हमने पुलिस लाइन तथा सलामतपुर पुलिस की टीम बनाकर छापामारी की है। जिसमें जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा। उन पर प्रकरण दर्ज कर जांच कर रहे हैं। आरोपियों के पास से बाईक, मोबाइल व नगद राशि जप्त की है। मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। इस मामले में थाना प्रभारी मांगीलाल भाटी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। हम नगर में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों को नहीं चलने देंगे।
अदिति भावसार, एसडीओपी रायसेन
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद