पत्नी ने पति पर लगाया नपुंसक होने का आरोप, बोली - शादी के दो साल बाद भी पति ने नहीं बनाए संबंध, 3 डॉक्टरों से कराया इलाज, नहीं हुआ कोई असर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, May 29, 2022

पत्नी ने पति पर लगाया नपुंसक होने का आरोप, बोली - शादी के दो साल बाद भी पति ने नहीं बनाए संबंध, 3 डॉक्टरों से कराया इलाज, नहीं हुआ कोई असर।

पत्नी ने पति पर लगाया नपुंसक होने का आरोप, बोली - शादी के दो साल बाद भी पति ने नहीं बनाए संबंध, 3 डॉक्टरों से कराया इलाज, नहीं हुआ कोई असर।

पत्नी ने पति पर लगाया नपुंसक होने का आरोप, बोली - शादी के दो साल बाद भी पति ने नहीं बनाए संबंध, 3 डॉक्टरों से कराया इलाज, नहीं हुआ कोई असर।

इंदौर। एक महिला ने अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शादी के दो साल बाद भी पति ने संबंध नहीं बनाए हैं। आए दिन इस बात को लेकर मारपीट करते हैं। साथ ही महिला का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग और पति दहेज के लिए दबाव बनाते हैं। मामले में महिला थाने में हंगामा होने के बाद पुलिस ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी ओर उसके बेटे के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, कालानी नगर में रहने वाली 29 साल की महिला ने अपने पति रोहित यादव, उसके पिता मधुसूदन यादव, सास रमा यादव और ननद रुचि पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने FIR में यह भी आरोप लगाया है कि रोहित ने शादी के बाद से दो साल तक उससे संबंध नहीं बनाए। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की है।

पीड़िता ने अपने पति रोहित पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसकी और रोहित की शादी जनवरी 2020 में हुई थी। ससुर मधुसूदन इंदौर पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद से रिटायर्ड हैं। शादी के बाद से ही पति तनाव में होने की बात कहकर संबंध नहीं बनाते थे, वे कहते थे कि उन्हें परेशानी है। पीड़िता जब पति के पास जाती तो वह गुस्सा करने लगता। इसके चलते कुछ दिन बाद पीड़िता को शक हुआ। शादी के तीन माह बाद मारपीट और दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता के मुताबिक, रोहित का तीन डॉक्टरों से उपचार कराया गया, लेकिन उसे फर्क नही पड़ा। तीन दिन पहले पीड़िता ने अपने पिता और भाई के साथ आकर शिकायत की थी। मामले में शनिवार दोपहर जब रोहित को थाने बुलाया गया तो उसके पिता मधुसूदन द्वारा पूर्व में पुलिस सेवा में होने के चलते FIR दर्ज नहीं करने को लेकर दबाव बनाया गया। काफी हंगामे के बाद मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया। जिसमें रुपयों को लेकर प्रताड़ित करने की बात लिखी गई।

पीड़िता ने बताया कि वह उच्च शिक्षित है और उसके पास पांच डिग्रियां हैं। बीकॉम, MBA, NTT, मास्टर इन फाइन आर्ट और बीएड किया है। वहीं ससुर मधुसूदन ने बेटे के MSc. पास होने की बात कही थी। लेकिन अभी तक रोहित ने अपनी डिग्री नहीं बताई। साथ ही पीड़िता और उसके परिवार को रोहित की नपुंसकता वाली बात भी नहीं बताई गई। पीड़िता के मुताबिक, उसके पिता ने शादी के आठ माह बाद 6 लाख रुपए दिए थे। लेकिन उसके बाद पति, सास और ससुर 10 लाख रुपए की मांग करने लगे। पीड़िता के मुताबिक पति एक सैनिटरी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करते थे। वर्तमान में वह खुद का बिजनेस स्टार्ट करने की बात बताते हैं।

पत्नी ने पति पर लगाया नपुंसक होने का आरोप, बोली - शादी के दो साल बाद भी पति ने नहीं बनाए संबंध, 3 डॉक्टरों से कराया इलाज, नहीं हुआ कोई असर।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...