जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है तब-तब भगवान लेते है अवतार - आचार्य अमराचार्य। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 18, 2022

जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है तब-तब भगवान लेते है अवतार - आचार्य अमराचार्य।

जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है तब-तब भगवान लेते है अवतार - आचार्य अमराचार्य।

  • भगवान कृष्ण के जन्म होते ही श्रद्धालुओं ने दी बधाई, जयकारों से माहौल हुआ भक्तिमय।

जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है तब-तब भगवान लेते है अवतार - आचार्य अमराचार्य।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
अजीतमल। कस्बा क्षेत्र के हाइवे स्थित ग्राम मौहारी के रामजानकी मंदिर परिसर में चल रही सात दिवसीय कथा के छठवें दिन आचार्य अमराचार्य जी ने परीक्षित बलराम, उनकी पत्नी किताब श्री व उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा में श्री राम जन्म की कथा सुनाते हुए बताया कि पृथ्वी पर जब-जब अत्याचार और पाप बढ़ा है तब-तब परमात्मा अवतार लेते है। कथा में उन्होंने बताया कि जब रावण और कुम्भकरण जैसे राक्षसों ने घोर अत्याचार किया तब धरती माँ कांप उठी और गाय का रूप लेकर ब्रह्मा जी के पास गई तब ब्रह्मा जी ने कहा कि उनके शरण में जाओ जिनकी तुम दासी हो तब समस्त देवताओं और संत महात्माओं की पुकार ने भगवान श्री राम ने चारों रूपों में प्रकट हुए। वही आचार्य ने राम और कृष्ण जन्म की कथा में बधाई गीत गाया घर-घर आनन्द छायो जय अयोध्या नगरी व हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की जिस पर श्रद्धालुओं ने जमकर डाली बधाई और चारों ओर भगवान राम व कृष्ण की जय-जय कार होने लगी। वही चल रही कृष्ण लीला का भी श्रद्धालुओं ने दिग्दर्शन किया। वही कार्यक्रम की व्यवस्था में मंदिर के महंत राजेश्वर दास, जय पाल सिंह, प्रवीण, हिमांशु, विवेक, नगेन्द्र सिंह, रघुवीर प्रसाद तिवारी, नरेंद्र, देवेंद्र, वीरेंद्र सिंह, रघुराज, दिनेश बाबू, नवींन सहित सेकड़ो श्रोतागण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है तब-तब भगवान लेते है अवतार - आचार्य अमराचार्य।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...