पति की मौत के बाद देवर भाभी से करता रहा रेप, जान से मारने की देता था धमकी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 25, 2022

पति की मौत के बाद देवर भाभी से करता रहा रेप, जान से मारने की देता था धमकी।

पति की मौत के बाद देवर भाभी से करता रहा रेप, जान से मारने की देता था धमकी।

पति की मौत के बाद देवर भाभी से करता रहा रेप, जान से मारने की देता था धमकी।

उत्तर प्रदेश। नोएडा में भाभी ने देवर पर जान से मार डालने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि देवर उसे डरा धमकाकर कई बार दुष्कर्म कर चुका है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी शोएब सैफी को सेक्टर-63 से गिरफ्तार किया है। शोएब छिजारसी के सेक्टर-63 का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि 17 जनवरी 2020 को पीड़िता के पति की मौत हो गई थी, जिसके बाद पीड़िता के अकेले होने का फायदा उठाकर शोएब लगातार अपनी भाभी को डरा धमका रहा था और जान से मारने की धमकी दिया करता था। पीड़िता ने इसका कई बार विरोध भी किया लेकिन देवर की धमकी के कारण वह चुप रही। देवर इसी का फायदा उठाकर उससे अक्सर रेप करता रहता था। लेकिन अंत में परेशान होकर पीड़िता ने नोएडा के फेस-3 में अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने शोएब सैफी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करने के बाद मेडिकल करवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

पति की मौत के बाद देवर भाभी से करता रहा रेप, जान से मारने की देता था धमकी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...