हॉस्पिटल के बाथरूम में गर्भवती महिला से सफाईकर्मी ने किया दुष्कर्म, कहा - बिना कपड़े कहां जाओगी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 11, 2022

हॉस्पिटल के बाथरूम में गर्भवती महिला से सफाईकर्मी ने किया दुष्कर्म, कहा - बिना कपड़े कहां जाओगी।

हॉस्पिटल के बाथरूम में गर्भवती महिला से सफाईकर्मी ने किया दुष्कर्म, कहा - बिना कपड़े कहां जाओगी।

हॉस्पिटल के बाथरूम में गर्भवती महिला से सफाईकर्मी ने किया दुष्कर्म, कहा - बिना कपड़े कहां जाओगी।

उत्तर प्रदेश। मिर्जापुर में मंडलीय अस्पताल में गर्भवती महिला के साथ अस्पताल के सफाईकर्मी ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। महिला तीन महीने से गर्भवती थी, तबियत खराब होने के कारण उसे इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में शनिवार को भर्ती करवाया था। जानकारी के मुताबिक, शनिवार की ही रात नौ बजे से दस बजे के बीच अस्पताल में साफ-सफाई का काम करने वाले सफाईकर्मी साहिल ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना उस वक्त हुई, जब महिला मरीज वार्ड के बाथरूम में जाकर खून साफ करने के लिए कपड़े बदल रही थी।

हॉस्पिटल के बाथरूम में गर्भवती महिला से सफाईकर्मी ने किया दुष्कर्म, कहा - बिना कपड़े कहां जाओगी।

महिला का आरोप है कि तभी आरोपी सफाई कर्मी बाथरूम के अंदर घुसा और उसने पहले सारे कपड़े बाहर फेंक दिये और कहा कि बिना कपड़े के कहां जाओगी। इसके बाद जबरन मुंह बंद करके दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने जब चीख लगाई तो वहां पर कुछ महिलाएं आई और आरोपी युवक मौके से फरार हुआ। घटना के बाद महिला को मंडलीय अस्पताल से रेफर कर दिया गया, इसके बाद वह अपने घर चली गयी। घटना के वक्त पति अस्पताल में नहीं था, जब इसकी जानकारी पति को हुई, तब वह महिला को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचा और वहां उसे इलाज के लिए भर्ती करवाया। पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की।

मरीज के साथ हुए इन सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी महिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले में कार्रवाई हो रही है। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि आरोपी की तालश की जा रही है।

हॉस्पिटल के बाथरूम में गर्भवती महिला से सफाईकर्मी ने किया दुष्कर्म, कहा - बिना कपड़े कहां जाओगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...