राजगढ़/तलेन, सफाई कर्मियों ने काम बंद कर नगर परिषद के सामने दिया धरना। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, May 1, 2022

राजगढ़/तलेन, सफाई कर्मियों ने काम बंद कर नगर परिषद के सामने दिया धरना।

सफाई कर्मियों ने काम बंद कर नगर परिषद के सामने दिया धरना।

राजगढ़/तलेन, सफाई कर्मियों ने काम बंद कर नगर परिषद के सामने दिया धरना।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन मध्य प्रदेश 7262 के प्रदेश अध्यक्ष मंगल झंझोट एवं प्रदेश संगठन मंत्री रामबाबू कछवाय, जिला अध्यक्ष वीरू कछवाय के आवाहन पर रविवार को सभी नगर तलेन के सफाई कर्मचारियों ने 18 सूत्री मांगों को लेकर सफाई कार्य बंद रखा एवं नगर पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन और सफाई कार्य बंद रहने से एक ही दिन में नगर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। ब्लॉक अध्यक्ष मनोज चंदेले ने बताया की सभी नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने 1 दिन के लिए पूर्ण रूप से काम बंद कर धरना दिया जा रहा है। उनकी मांग है कि 2005 से पहले जो पेंशन प्रणाली थी उसी को लागू किया जाए एवं ठेका व्यवस्था बंद की जाए और जो कर्मचारी बहुत टाइम से काम कर रहे हैं उन्हें नियमित किया जाये। आगे उन्होंने बताया कि यह धरना केवल एक दिवसीय हैं। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष मनोज चंदेले, उपाध्यक्ष अजय चंदेले, सचिव दीपक चंदेले, ताराचंद चंदेले, रामपाल चंदेएलआर, जानकीलाल चंदेले, सतीश उर्फ बबलू चंदेले तथा अन्य सभी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

राजगढ़/तलेन, सफाई कर्मियों ने काम बंद कर नगर परिषद के सामने दिया धरना।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...