UP, अब अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा हासिल करेंगे बीहड़ी क्षेत्र के नौनिहाल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, May 1, 2022

UP, अब अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा हासिल करेंगे बीहड़ी क्षेत्र के नौनिहाल।

अब अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा हासिल करेंगे बीहड़ी क्षेत्र के नौनिहाल।

UP, अब अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा हासिल करेंगे बीहड़ी क्षेत्र के नौनिहाल।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। बीहड़ी क्षेत्र में अच्छी शिक्षा न होने की वजह से स्थानीय लोग पलायन करने को मजबूर थे। क्षेत्र के लोगों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख राज कुमार दुबे से मांग उठाई कि वह अपने क्षेत्र में एक इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना कराएं। जिससे कि खाली हो रहे गांव को रोका जा सके। लोगों की मांग पर भाजपा नेता ने बीहड़ी क्षेत्र में इंग्लिश मीडियम स्कूल का शुभारंभ किया। बताते चलें कि दो दशक पहले बीहड़ की वादियों में डाकुओं का आतंक व्याप्त था। यहां पर कोई भी काम लोग नहीं करते थे। डाकू की दहशत के चलते वह लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर गांव से पलायन कर गए थे। मगर दस्यु दलों के खात्मे के बाद कुछ लोग दोबारा से गांव में आकर बस गए। मगर अब उन्हें अपने नौनिहालों की चिंता सताने लगी। यहां यह बात भी खास है कि यमुना पट्टी से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर अंग्रेजी माध्यम का स्कूल मुरादगंज एवं अजीतमल में स्थित है। ग्रामीणों के लिए अपने बच्चों को इतनी दूर भेजना मुमकिन नहीं होता था। बीहड़ी क्षेत्र में अच्छे विद्यालय न होने की वजह से स्थानीय लोग बच्चों को पढ़ाने के लिए गांवों से पलायन करने लगे। गांवों को खाली होता देख ग्रामीणों ने जिला पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा नेता राजकुमार दुबे की पत्नी प्रियंका दुबे से बीहड़ी क्षेत्र में इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की मांग की। चुनाव जीतने के बाद राजकुमार दुबे ने कस्बा सेंगनपुर में सीबीएससी विद्यालय कृष्णा प्रिया पब्लिक स्कूल की स्थापना कर शनिवार को शुभारंभ किया। विद्यालय खुलने पर बीहड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों ने विद्यालय खुलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उनको बच्चों को पढ़ाने के लिए शहर नहीं भागना पड़ेगा। पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार दुबे ने कहा कि शिक्षा एक मौलिक अधिकार है। इस अधिकार से कोई वंचित नहीं रहना चाहिए और हर किसी को अपना यह हक पाने के लिए हर सतत प्रयास भी करना चाहिए।

UP, अब अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा हासिल करेंगे बीहड़ी क्षेत्र के नौनिहाल।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...