ससुर बहू से करता रहता दुष्कर्म, बहू बोली - ससुर को मेरी लत लग गई थी, रोज कमरे में आते और रेप करते; पति ने काहा - चुप रहो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 25, 2022

ससुर बहू से करता रहता दुष्कर्म, बहू बोली - ससुर को मेरी लत लग गई थी, रोज कमरे में आते और रेप करते; पति ने काहा - चुप रहो।

ससुर बहू से करता रहता दुष्कर्म, बहू बोली - ससुर को मेरी लत लग गई थी, रोज कमरे में आते और रेप करते; पति ने काहा - चुप रहो।

ससुर बहू से करता रहता दुष्कर्म, बहू बोली - ससुर को मेरी लत लग गई थी, रोज कमरे में आते और रेप करते; पति ने काहा - चुप रहो।

बिहार। गया में एक ससुर अपनी बहू (28) से 6 महीने से रेप कर रहा था। महिला ने बताया कि ऐसा लगता था जैसे ससुर (60) को इसकी लत सी लग गई थी। वो रोज कमरे में चले आते और रेप करते। महिला ने अपने पति (32) से भी इसकी शिकायत की, लेकिन पति, पत्नी का साथ देने की बजाय अपने पिता का साथ दे रहा था। पति उससे कहता कि चुप रहो, ऐसा हो ही नहीं सकता। ससुराल में जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो महिला ने सारी बातें अपने मायके वालों को बताई। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी ससुर से पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र मानपुर इलाके का है। महिला ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि उसकी ननद बीमार थी। जिसके चलते वो ससुराल आई हुई थी। पति प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उनकी अक्सर नाइट शिफ्ट रहती थी। रात में ससुर उसके पास आता और उसके साथ रेप करता। शोर मचाने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी देता। पुलिस के मुताबिक, बहू के आरोप गंभीर है। इसमें कुछ भी अपनी ओर से कहा नहीं जा सकता है। लिहाजा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया है, जांच चल रही है। बुधवार को पीड़िता का गया कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा।

महिला के डेढ़ और 3 साल के दो बच्चे भी हैं। महिला की शादी 5 साल पहले हुई थी। उसका कहना है कि जब से वह अपनी ससुराल आई है, तभी से उसके ससुर बुरी नियत से उसे देख रहे थे। महिला का कहना है कि 6 महीने पहले उसकी ननद की तबीयत खराब हो गई थी। घर के सारे लोग ननद की तीमारदारी में जुटे थे, सिवाय ससुर के। ससुर घर पर ही थे। रात के वक्त घर के कमरे में अकेला पाकर ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं उसने शोर मचाने और दुष्कर्म की बात दूसरे से शेयर करने में अंजाम भुगतने की भी धमकी दे डाली।

पीड़िता ने बताया कि ससुर को इसकी लत लग गई थी, वो रोज कमरे में आते और रेप करते। महिला का कहना है कि ससुर के साथ पति भी उसे धमकियां दे रहा था। पति का कहना था कि तुम गलत बोल रही हो, मेरे पिता ऐसा कर ही नहीं सकते। मायके से मानसिक सपोर्ट मिलते ही वह थाने पहुंची और ससुर के खिलाफ मंगलवार की रात केस दर्ज कराया। वहीं दूसरी ओर बहू और ससुर के बीच का मामला थाने में पहुंचने की भनक लगते ही समाज के दर्जनों लोग थाने पहुंच गए। महिला पर समझौते का दबाव बनाने लगे, लेकिन बात नहीं बनी और पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

ससुर बहू से करता रहता दुष्कर्म, बहू बोली - ससुर को मेरी लत लग गई थी, रोज कमरे में आते और रेप करते; पति ने काहा - चुप रहो।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...