रायसेन, टाटा मैजिक और बाइक में टक्कर, बाइक सवार ने अस्पताल में तोड़ा दम। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, May 28, 2022

रायसेन, टाटा मैजिक और बाइक में टक्कर, बाइक सवार ने अस्पताल में तोड़ा दम।

टाटा मैजिक और बाइक में टक्कर, बाइक सवार ने अस्पताल में तोड़ा दम।

रायसेन, टाटा मैजिक और बाइक में टक्कर, बाइक सवार ने अस्पताल में तोड़ा दम।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले के थाना उमरावगंज पुलिस चौकी खरबई के तहत शनिवार को दोपहर के वक्त शहर के भोपाल रोड स्थित खरबई घाटी पर टाटा मैजिक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके साथ ही टाटा मैजिक भी रोड पर पलट गया। इस घटना में बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप जख्मी बाइक सवार ने जिला अस्पताल मे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। खरबई पुलिस चौकी प्रभारी बीरबल सिंह ठाकुर ने बताया कि विक्की भील उम्र 22 वर्ष  रायसेन से अपने गांव देवीपुरा जा रहा था। इसी दौरान एक मैजिक चालक ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर मौके पहुंचकर स्थानीय निवासियों की मदद से बाइक सवार को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

रायसेन, टाटा मैजिक और बाइक में टक्कर, बाइक सवार ने अस्पताल में तोड़ा दम।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...