पूर्व विधायक और परिवार ने रची वर्तमान विधायक की हत्या की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, May 16, 2022

पूर्व विधायक और परिवार ने रची वर्तमान विधायक की हत्या की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार।

पूर्व विधायक और परिवार ने रची वर्तमान विधायक की हत्या की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार।

पूर्व विधायक और परिवार ने रची वर्तमान विधायक की हत्या की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार।

उत्तर प्रदेश। भदोही के ज्ञानपुर से निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे की हत्या की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूर्व विधायक और बाहुबली विजय मिश्रा सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ज्ञानपुर विधायक की हत्या की साजिश रचते हुए दो लोगों का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि विपुल दुबे ज्ञानपुर से निषाद पार्टी के विधायक हैं और इस विधानसभा चुनाव में चार बार विधायक रहे बाहुबली नेता विजय मिश्रा को हराकर जीत दर्ज की थी। शनिवार को एक वीडियो सामने आया था जिसमे दो शख्स यह कहते हुए दिखाई दे रहे थे कि उन्हें पैसे की आवश्यकता है, वो विधायक को रास्ते से हटा देंगे उसके बाद ही यहां चुनाव हो पाएगा।

वीडियो की जांच करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपी सद्दाम और सोनू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी रामलली मिश्रा, बेटी रीमा पांडेय, भतीजा मनीष मिश्रा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक वीडियो को लेकर राजकमल तिवारी ने पुलिस में शिकायत की थी कि सद्दाम और सोनू तिवारी उसके पास आये और कहने लगे कि रामलली और रीमा ने उन्हें यहां भेजा है, अगर पैसे मिल जाय तो वो ज्ञानपुर विधायक को रास्ते से हटा देंगे।

आरोप है कि जेल में बंद विजय मिश्रा की जब पेशी होती थी, तब दोनों आरोपी सद्दाम और सोनू विजय मिश्रा से मिलकर योजना बनाते थे। राजकमल ने उस बातचीत का वीडियो रिकार्ड कर लिया था। गौरतलब है कि राजकमल के पिता कृष्णमोहन तिवारी ने विजय मिश्रा पर सम्पत्ति और फर्म पर कब्जा करने का मामला पहले ही थाने में दर्ज करा रखा है। पुलिस के मुताबिक, एक वीडियो संज्ञान में आया था, उसमें कुछ लोग ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे को रास्ते से हटाने की साजिश से संबंधित बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो का पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए गहन जांच और छानबीन की और उसके आधार पर दो आरोपियों सद्दाम और सोनू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ धारा 386, 115, 120बी, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें विजय मिश्रा और उनका परिवार भी शामिल है।

पूर्व विधायक और परिवार ने रची वर्तमान विधायक की हत्या की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...