रायसेन/बरेली, डीजल, तेल, गैस सहित अन्य तरल पदार्थों की खोज में लगे वैज्ञानिक, नगर प्रशासन के पास नहीं है कोई जानकारी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, May 20, 2022

रायसेन/बरेली, डीजल, तेल, गैस सहित अन्य तरल पदार्थों की खोज में लगे वैज्ञानिक, नगर प्रशासन के पास नहीं है कोई जानकारी।

डीजल, तेल, गैस सहित अन्य तरल पदार्थों की खोज में लगे वैज्ञानिक, नगर प्रशासन के पास नहीं है कोई जानकारी।

रायसेन/बरेली, डीजल, तेल, गैस सहित अन्य तरल पदार्थों की खोज में लगे वैज्ञानिक, नगर प्रशासन के पास नहीं है कोई जानकारी।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूरी पर बसे ग्राम केलकच्छ में भारत सरकार के आदेश पर ओएनजीसी के द्वारा लगभग 5 किसानों के खेतों में सब इंजीनियर के द्वारा कर्मचारियों से 80/80 फिट गहरे गड्ढे करवाए जा रहे हैं। इस उद्देश्य से की डीजल, तेल और गैस यहां पर मिल सके। कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे गड्ढों में 16-16 किलोमीटर दूरी तक केबल लाइन डाली जाएगी, उसके बाद विस्फोट किया जाएगा। अब किसानों को डर इस बात का है कि इस विस्फोट से कहीं नलकूपों पर प्रभाव ना पड़े और सिंचित जमीन कहीं खराब ना हो जाए। भले ही वैज्ञानिकों द्वारा पदार्थों की खोज की जा रही है लेकिन अभी मशीनों का यहां पर आना बाकी है। यह कार्य महीनों तक चलेगा, वैज्ञानिक अगर इस कार्य में सफल होते हैं तो किसानों को भी मुआवजा दिया जाएगा। इस दौरान यहां पर कार्य करने वाले कर्मचारी व मैनेजर के द्वारा किसी प्रकार की किसानों को अनुमति संबंधी दस्तावेज नहीं दिखाया जा रहा है। जबकि बता दें कि ओएनजीसी भारत सरकार के अधीन कार्य करती है। सर्वे कराकर ऐसी जगह कार्य करती है, जहां तेल के भंडार का पता लग सके। वहीं दूसरी ओर जिन किसानों के खेतों में बोरिंग कार्य चल रहा है, उन किसानों को डर इस बात का सता रहा है कि कहीं जमीन के अंदर विस्फोट के बाद जमीन और नलकूपों को तो नुकसान नहीं होगा।

इनका कहना है...

80 फीट गड्ढा कर ब्लास्टिंग की जाएगी जिससे जमीन की स्थिति बिगड़ेगी, नलकूपों को भी नुकसान हो सकता है।
राजेश पटेल, किसान

हमारे पास भारत सरकार की परमिशन है, इसी आधार पर हम यहां कार्य कर रहे हैं। लगभग 60 से 80 फीट खुदाई कर केमिकल डालकर ब्लास्ट किया जाएगा।
जवाहरलाल झारिया, सुपरवाइजर

प्राकृतिक तेल की खोज को लेकर हमारे पास कोई लिखित जानकारी नहीं है, इस संबंध में राजस्व अमले से जानकारी एकत्रित की जाएगी।
प्रमोद गुर्जर, एसडीएम बरेली

रायसेन/बरेली, डीजल, तेल, गैस सहित अन्य तरल पदार्थों की खोज में लगे वैज्ञानिक, नगर प्रशासन के पास नहीं है कोई जानकारी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...