पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, अवैध असलहा तस्करों की तोड़ी कमर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, May 22, 2022

पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, अवैध असलहा तस्करों की तोड़ी कमर।

पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, अवैध असलहा तस्करों की तोड़ी कमर।

पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, अवैध असलहा तस्करों की तोड़ी कमर।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार, अपर मुख्य सचिव गृह उत्तर प्रदेश महोदय एवं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस महोदय के आदेशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में अवैध असलाहों की तस्कारी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान आपरेशन पाताल के क्रम में तथा जनपद औरैया में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिधूना महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसओजी टीम औरैया व थाना बेला पुलिस द्वारा जनपद में संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में अवैध असलाह (45 निर्मित विभिन्न बोर व अद्र्वनिर्मित) एवं असलाह बनाने के उपकरण, 19 कारतूस सहित अवैध शस्त्र निर्माण करने वाले अभियुक्त व तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, अवैध असलहा तस्करों की तोड़ी कमर।

जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर खास व अन्य माध्यमों द्वारा लगातार अवैध असलाह के निर्माण तथा तस्करी के सम्बन्ध में सूचनाएं प्राप्त हो रही थी, जिनके सम्बन्ध में लगातार कार्यवाही की जा रही थी जिस पर दिनांक 21.05.2022 को थाना बेला व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए थाना बेला अन्तर्गत बेला विधूना मार्ग में धन्ना पुरवा के पास घने जंगल में संचालित हो रही अवैध असलाह फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से भारी मात्रा में करीब 45 बने अवैध तमंचे, कारतूस व असलाह बनाने के उपकरण बरामद हुए। उपरोक्त के सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बेला पर मु.अ.सं. 115/22 धारा 5/25 आम्र्स एक्ट पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही।

पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, अवैध असलहा तस्करों की तोड़ी कमर।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछतांछ में बताया कि मुख्य अभियुक्त रामदुलारे शर्मा पुत्र स्व. रामाधार नि. भैहदपुरा थाना एरवाकटरा अवैध तमंचा बनाने का कारीगर है जो जगह बदल-बदलकर एकान्त स्थान में तमंचा बनाने के कार्य करता है तथा अपने साथी विवेक कुमार पुत्र स्व. राजेश दिवाकर नि. दखलीपुर थाना फफूंद एवं सुघर सिंह यादव पुत्र सोवरन सिंह नि. काजल मार्वल थाना दिबियापुर औरैया के माध्यम से आवश्यकता अनुसार लोगों को अवैध असलाह की तस्करी कराता है। अभियुक्त प्रदीप व सुघर सिंह बने हुए अवैध असलाहों की जनपद औरैया, इटावा, कन्नौज व मैनपुरी जनपद में अवैध असलहों की तस्करी का कार्य करते हैं। ग्राहको की डिमांड के आधार पर अभियुक्त रामदुलारे शर्मा उर्फ डॉक्टर अवैध असलाह बनाकर एक असलाह को 5000-6000 रु में बेचते है। उपरोक्त असलाह फैक्ट्री का भाडाफोड करने तथा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक जनपद औरैया द्वारा 15000 रु के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, अवैध असलहा तस्करों की तोड़ी कमर।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...