रायसेन, कांग्रेसजनों ने भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, May 22, 2022

रायसेन, कांग्रेसजनों ने भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन।

कांग्रेसजनों ने भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन।

रायसेन, कांग्रेसजनों ने भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर रायसेन नगर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धाभाव से मनाई। कांग्रेसियों ने राजीव की याद में एक पुण्यतिथि सभा का आयोजन किया। जिसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता डॉ. जीसी गौतम, प्रकाश पटेल, प्रेम नारायण मीणा, दौलतसेन एडवोकेट, मुकेश शाक्या आदि ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। कांग्रेसी बोले कि विकास पुरुष देश के युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी विकास संचार क्रांति लाने में अग्रदूत की भूमिका निभाई थी। युवाओं को चुनावों में 18 वर्ष की उम्र से ही वोट डालने का मौलिक अधिकार दिलाया था। साथ ही विदेशों की यात्रा कर विदेश नीति और मैत्री मधुर मजबूत संबंध बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। रायसेन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल द्वारा आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन और विनम्र श्रद्धांजलि। इस श्रद्धांजलि सभा में राजू माहेश्वरी, जावेद कदीर, मलखान सिंह रावत, मजहर कबीर, असलम खान, खालिद खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, भुवनेश दुबे, दुर्गेश खरे, रूपेश तन्तवार, हसीब हिंदुस्तानी, अकील इंडियन, बाबर अली एडवोकेट, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्ष वर्धन सोलंकी, प्रभात चावला, मोहन राय, जावेद अहमद खान, हकीम उद्दीन मंसूरी, कमलेश कम्मू सेन, मुकेश शाक्या एडवोकेट, प्रीति ठाकुर, प्रियंका सेन, अजीजा बी, राजकुमार आनन्द सेन, अखिलेन्द्र दुबे, देवेंद्र शर्मा आदि शामिल हुए।

रायसेन, कांग्रेसजनों ने भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...