एकतरफा प्यार में पागल युवक ने छह लोगों को पिस्टल के दम पर छह घंटे तक बनाया बंधक, गोलियों पर लिखा लड़की और घर वालों का नाम। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, May 24, 2022

एकतरफा प्यार में पागल युवक ने छह लोगों को पिस्टल के दम पर छह घंटे तक बनाया बंधक, गोलियों पर लिखा लड़की और घर वालों का नाम।

एकतरफा प्यार में पागल युवक ने छह लोगों को पिस्टल के दम पर छह घंटे तक बनाया बंधक, गोलियों पर लिखा लड़की और घर वालों का नाम।

एकतरफा प्यार में पागल युवक ने छह लोगों को पिस्टल के दम पर छह घंटे तक बनाया बंधक, गोलियों पर लिखा लड़की और घर वालों का नाम।

बिहार। बेतिया में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने ऐसा कदम उठाया, जिससे पुलिस के साथ सभी अधिकारी भी परेशान रहे। यहां महेंद्र कॉलोनी स्थित अरूण कुमार के घर में घुसे युवक ने छह घंटे तक उत्पात मचाया। उसने पिस्टल की नोक पर छह लोगों को छह घंटे तक बंधक बनाए रखा। लोगों को बचाने पहुंची पुलिस को भी उसने बंधक बना लिया, पुलिस ने युवक के पास से कई बंदूक की गोली भी बरामद की हैं, गोलियों पर उसने लड़की के माता-पिता और खुद का नाम भी लिखा था। बताया जा रहा है कि सनकी डिलीवरी बॉय बनकर घर में घूसा था।

यह मामला बानुछापर के महिंद्रा कॉलोनी का है। यहां रहने वाले शिक्षक अरूण कुमार के घर में सतीश सुबह करीब 7 बजे के घुस गया। फिर उसने गन प्वाइंट पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी, जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी से बातचीत कर सभी लोगों को छोड़ने के लिए कहा, लेकिन सनकी अपनी जिद पर अड़ा रहा। समझौता के लिए एक पुलिस का जवान किसी तरह घर में प्रवेश कर गया, जिसे भी सतीश ने बंधक बना लिया। इसी बीच सब इंस्पेक्टर किसी तरह बाहर निकले और इसकी सूचना सीनियर पुलिस अधिकारियों को दी, जिसके बाद मौके पर एसपी और एसडीपीओ ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंच कर घर की घेराबंदी कर दी।

पुलिस ने सतीश से पूछा कि उसकी डिमांड क्या है, वह आखिर क्या चाहता है। युवक ने इसे निजी मामला बताकर पुलिस को जाने को कहा और गोली मार देने की धमकी दी। सतीश ने खुद को गोली मारने की भी धमकी दी, उसके बाद अंदर फंसे पुलिसकर्मी भी सतीश का ध्यान इधर-उधर करने की कोशिश करने लगे। उसके बाद अचानक सतीश ने ग्लूकोज की मांग की। पुलिसकर्मियों ने चम्मच देने में उसे उलझा दिया और उसे जकड़ लिया। उसके बाद बाहर मौजूद पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और युवक को पकड़ लिया। सतीश को गिरफ्तार कर लिया, वह मोतिहारी के गोविंदगंज का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, बड़ी वारदात नहीं हो पाई। मौका मिलते ही अपराधी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस मिले। चार कारतूस पर आरोपी ने परिवार के सभी सदस्यों के नाम और एक पर खुद अपना नाम लिखा था। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

एकतरफा प्यार में पागल युवक ने छह लोगों को पिस्टल के दम पर छह घंटे तक बनाया बंधक, गोलियों पर लिखा लड़की और घर वालों का नाम।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...