राजगढ़/तलेन, श्रीमदभागवत कथा का पूर्णाहुति व महाप्रसादी के साथ हुआ समापन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, May 29, 2022

राजगढ़/तलेन, श्रीमदभागवत कथा का पूर्णाहुति व महाप्रसादी के साथ हुआ समापन।

श्रीमदभागवत कथा का पूर्णाहुति व महाप्रसादी के साथ हुआ समापन।

राजगढ़/तलेन, श्रीमदभागवत कथा का पूर्णाहुति व महाप्रसादी के साथ हुआ समापन।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। नगर में स्थित संजय कालोनी में माँ चिंतपूर्णी कलामंडलसंजय कालोनी एवं समस्त संजय कालोनी निवासियों के सहयोग से आयोजित श्रीमदभागवत कथा का समापन भव्य महाआरती, पूर्णाहुति, महाप्रसादी भंडारे और कन्या भोजन के साथ समापन हुआ। गौरतलब हो की पिछले साथ दिनों से सप्तदिवसीय श्रीमदभगवत कथा भव्य आयोजन संजय कालोनी तलेन में चल रहा था, जिसके लिए माँ चिंतपूर्णी कलामंडल के सदस्यों द्वारा भव्य तैयारियां की थी। रविवार रात्रि को महाप्रसादी व कन्या भोजन के साथ समापन हुआ। पुरे नगर से सेकड़ो कन्याओ के पवित्र आगमन के साथ कन्या भोजन किया गया। कथाकार कांशीराम व्यास का माँ चिंतपूर्णी कला मंडल एवं संजय कालोनी निवासियों द्वारा साफा, पुष्प माला द्वारा सम्मान किया गया। आयोजित भंडारे में पुरे नगर के गणमान्य नागरिक व धर्म प्रेमी पधारे और महाप्रसादी लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। ध्यान रहे संजय कालोनी वार्ड क्रमांक चार ऐसे ही धार्मिक कार्यो को शानदार तरिके से आयोजित करने हेतु पुरे नगर में सुप्रिसद्ध है। नवरात्रो में माँ चिंतपूर्णी कला मंडल संजय कालोनी द्वारा बनाई गई माता रानी की झांकी पुरे तलेन क्षेत्र में प्रसिद्ध हे।

राजगढ़/तलेन, श्रीमदभागवत कथा का पूर्णाहुति व महाप्रसादी के साथ हुआ समापन।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...