पड़ोसी छात्रा के ऊपर शारीरिक संबंध बनाने के लिए बनाते थे दबाव, तमंचे के बल पर करते थे छेड़खानी, छात्रा ने जहर खाकर की आत्महत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, May 16, 2022

पड़ोसी छात्रा के ऊपर शारीरिक संबंध बनाने के लिए बनाते थे दबाव, तमंचे के बल पर करते थे छेड़खानी, छात्रा ने जहर खाकर की आत्महत्या।

पड़ोसी छात्रा के ऊपर शारीरिक संबंध बनाने के लिए बनाते थे दबाव, तमंचे के बल पर करते थे छेड़खानी, छात्रा ने जहर खाकर की आत्महत्या।

पड़ोसी छात्रा के ऊपर शारीरिक संबंध बनाने के लिए बनाते थे दबाव, तमंचे के बल पर करते थे छेड़खानी, छात्रा ने जहर खाकर की आत्महत्या।

उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले में बीए की छात्रा ने छेड़खानी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की मां ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के रिठवा गांव की है। लड़की के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दो युवक उनकी बेटी को परेशान करते थे, उन्हें कई बार समझाने का प्रयास भी किया लेकिन वे नहीं माने।

छात्रा अपने ननिहाल में मां और बहन के साथ रहती थी। आरोपी सौरभ सिंह और तेज बहादुर सिंह पिछले दो साल से तमंचे के बल पर छात्रा के साथ छेड़खानी करते थे। आरोप है कि वे हमेशा शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाते थे। कई बार लड़की को जान से मारने की धमकी भी दे चुके थे। आरोपियों की तरफ से बार-बार दी जा रही धमकी की वजह से लड़की डर गई थी। यह बात उसने अपने परिजनों को बताई, इसके बाद 13 मई को उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा था 'मां जहां जीवन जीने के लिए आत्मसम्मान बेचना पड़े, ऐसी जिंदगी जीने से क्या फायदा? मैं अब तंग आ चुकी हूं इसलिए आत्महत्या कर रही हूं।' जिसके बाद मां ने इस मामले को लेकर पुलिस के पास पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया, पुलिस अब दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

मृतका के मामा के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले दो युवक उनकी भांजी के साथ छेड़खानी करते थे, जिससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी वजह से उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, चांदपुर थाना क्षेत्र के रिठवां गांव में एक लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां ने लिखित शिकायत में बताया कि गांव के दो लड़के उसकी बेटी के साथ छेड़खानी किया करते थे, जिससे आहत होकर उसने जान दे दी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

पड़ोसी छात्रा के ऊपर शारीरिक संबंध बनाने के लिए बनाते थे दबाव, तमंचे के बल पर करते थे छेड़खानी, छात्रा ने जहर खाकर की आत्महत्या।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...