रायसेन/सिलवानी, अनियमित्ताए बरतने वालो को बख्शा नही जाएगा - रामपालसिंह। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, May 7, 2022

रायसेन/सिलवानी, अनियमित्ताए बरतने वालो को बख्शा नही जाएगा - रामपालसिंह।

अनियमित्ताए बरतने वालो को बख्शा नही जाएगा - रामपालसिंह।

  • 40 गैस कनैक्शन व 15 स्वेच्छानुदान  के चेक किए वितरित।

रायसेन/सिलवानी, अनियमित्ताए बरतने वालो को बख्शा नही जाएगा - रामपालसिंह।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। शासकीय योजनाओं में अनियमित्ताए बरत कर हितग्राहियो व किसानो को परेशान करने वालो पर सख्त कार्रवाही की जाएगी। अनियमित्ताओं को बर्दाष्त नही किया जाएगा। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जावे। यह उद्गार विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने लोनिवि में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में व्यक्त किए। वह पीएम उज्जवला गैस कनैक्शन पार्ट-2 योजना के तहत गैस कनैक्शन व विधायक स्वेच्छानुदान सहायता योजना के चेक वितरण के बाद उपस्थितो को संबोधित कर रहे थे। यहां पर 40 गैस कनैक्शन व 15 चेको का वितरण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला व दीपक रघुवंषी सहित श्याम साहू, आनंद समेया, विष्णु रावत, सलीम काजी, तुलसी यादव, प्रियांष राजपूत आदि भी मौजूद रहे। हाल के दिनो मे बीकलपुर व साईखेड़ा गांव के समीप स्थित वेयर हाऊस पर सहकारी समितियों के जिम्मेदारो के द्वारा समर्थन मूल्य पर चना व गेंहू की तुलाई में की गई अनियमित्ताओं तथा किसानो को हुई परेशानी पर सख्त रवैया अपनाते हुए विधायक ने एसडीएम को निर्देष देते हुए कहा कि अनियमित्ताए करने वालो पर सख्त कार्रवाही की जावे। मनमानी बर्दाष्त नही होगी। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी, हितग्राही आदि मौजूद रहे।

रायसेन/सिलवानी, अनियमित्ताए बरतने वालो को बख्शा नही जाएगा - रामपालसिंह।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...