Post Top Ad
Saturday, May 21, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
मुरैना
सौतेली बेटी से अय्याश बाप ने किया दुष्कर्म, पहली बीवी छोड़ के गई तो अय्याशी के लिए दूसरी खरीद लाया, आरोपी ने की है तीन शादियां।
सौतेली बेटी से अय्याश बाप ने किया दुष्कर्म, पहली बीवी छोड़ के गई तो अय्याशी के लिए दूसरी खरीद लाया, आरोपी ने की है तीन शादियां।
मुरैना। 11 साल की सौतेली बेटी से रेप करने वाले बाप की हैवानियत की कहानी दिल दहला देने वाली है। करोड़पति कारोबारी पूरी तरह अय्याश है, उसने तीन शादियां की हैं। दो पत्नी और बच्चों ने उसे छोड़ दिया। पीड़िता तीसरी पत्नी की बेटी है। जब पहली पत्नी दो बेटों को लेकर चली गई, तो अय्याशी के लिए दूसरी महिला वाराणसी से दो लाख रुपए में खरीदकर लाया। वह भी तीन साल की बेटी लेकर आई। दो महीने तक वह रुकी। जब उसने इसकी हरकतें देखी, तो बेटी को लेकर वापस वाराणसी चली गई। दो पत्नियों के जाने के बाद बर्तन कारोबारी ने तीसरी शादी की। तीसरी पत्नी भी 11 साल की बेटी को लेकर आई।
पीड़िता की माँ ने बताया की, 15 मई रविवार को शाम के पांच बज रहे थे। घर में मैं और सास सो रही थीं। कमरे में अंदर बेटी सो रही थी। पति दबे पांव घर में घुसा। वो दरवाजा बंद करके बेटी के साथ रेप करने लगा। अचानक मेरी आंख खुल गई। मैं सीधे कमरे में अंदर गई, तो देखा कि वो बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा है। यह देख मुझे गुस्सा आ गया और पति पर टूट पड़ी। पति को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद पति ने भी मुझे पीटा। यह कहते हुए कि घर से भाग जा। तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। मेरे पास बहुत पैसा है। मैं पुलिस और मीडिया सबको खरीद लूंगा। मैंने घटना सास को बताई, लेकिन उन्होंने बेटे का ही पक्ष लिया। फिर मैंने अपनी मां को फोन किया। मां-पिता और भाई पहुंचे। इसके बाद तीन दिन तक दोनों परिवारों में बातचीत होती रही। 19 मई गुरुवार को हम थाने पहुंचे और केस दर्ज करा दिया।
मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि आरोपी ने तीन शादियां कीं। उसके चार बच्चे भी हैं, लेकिन हरकत ऐसी है कि आज कोई भी उसके साथ खड़ा नहीं है। चार बच्चों में से दो आरोपी के हैं। आरोपी की पहली शादी 15 साल पहले हुई थी। उस समय आरोपी सदर बाजार में पुराने मकान में रहता था। उस शादी से उसके दो लड़के हुए, लेकिन पहली पत्नी से नहीं बनी। दो बच्चे होने के बावजूद उसने तलाक ले लिया, दोनों बेटों को लेकर चली गई। पीड़िता के घरवालों ने बताया कि इसके बाद आरोपी अय्याशी के लिए वाराणसी से महिला को दो लाख रुपए में खरीद कर लाया। उसके साथ एक तीन साल की बच्ची थी। उस महिला ने भी इसकी करतूतों से परेशान होकर एक महीने में छोड़ दिया, वह बच्ची को लेकर चली गई।
दो पत्नियों के छोड़कर जाने के बाद आरोपी ने 18 जनवरी 2018 को मुरैना की ही महिला से शादी की, जो कि पीड़िता की मां है। इस महिला से शादी पहले हो चुकी थी। पीड़ित बच्ची महिला के पहले पति की बेटी है। शादी के तीन सालों तक सब ठीक-ठाक चलता रहा, फिर शुरू हुआ हैवानियत का खेल। आरोपी करोड़पति कारोबारी है, उसके शहर में चार मकान हैं। बाजार में बड़ी दुकान है। बताया जाता है कि उसके एक भाई की मौत हो चुकी है, जो मुरैना का बड़ा सट्टेबाज था। वह सट्टा किंग के नाम से जाना जाता था। उसकी मौत के बाद उसकी पत्नी को 50 लाख रुपए देकर उसने अलग कर दिया। उसकी 15 करोड़ रुपए की संपत्ति हड़प ली।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# मुरैना
Share This
About Ghatak reporter
मुरैना
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
मुरैना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद