UP, बाबरपुर मे बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, May 19, 2022

UP, बाबरपुर मे बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी।

बाबरपुर मे बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी।

UP, बाबरपुर मे बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। बाबरपुर कस्बे के इस्लाम नगर मोहल्ले में गुरुवार को एक बुजुर्ग महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। शव को देखकर लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है, वही पुलिस जांच मे जुट गई है। मृतका बेबस लाचार 70 वर्षीय जहूरन पत्नी करीम इटावा जनपद के गढ़ा कासदा की रहने वाली थी। लाचारी के चलते वह बाबरपुर कस्बे के इस्लाम नगर में एक खाली प्लाट में प्लास्टिक की झोपड़ी तानकर रह रही थी। वह आसपास कस्बे के घरों से रोटी, कपड़ा, पैसा मांग कर अपना पेट भरती थी। आसपास के लोगों ने बताया की महिला बुधवार की शाम कई घरों से खाना मांग कर लाई थी और स्वस्थ थी। गुरुवार की सुबह जब झोपड़ी में उसका शव पड़ा देखा गया तो लोगों ने गले व शरीर पर निशान होने की वजह से हत्या की आशंका जाहिर की है। आसपास भीड़ ने बताया की मृत महिला के गले, कान और पैरों में पहनी हुई सोने-चांदी की चीजें गायब थी। इससे आशंका जाहिर की है कि किसी सिरफिरे ने लालच में आकर महिला की हत्या की है। वही मौके पर पहुंची अजीतमल कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

UP, बाबरपुर मे बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...