UP, दवा लेने जा रहे चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत, हाइवे पर पानी टैंकर से टकराई कार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, May 19, 2022

UP, दवा लेने जा रहे चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत, हाइवे पर पानी टैंकर से टकराई कार।

दवा लेने जा रहे चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत, हाइवे पर पानी टैंकर से टकराई कार।

UP, दवा लेने जा रहे चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत, हाइवे पर पानी टैंकर से टकराई कार।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। राष्ट्रीय राजमार्ग कानपुर-इटावा के हाइवे पर केटीएल के पास कानपुर देहात के अकबरपुर में हाइवे पर पानी डालनें वाले टैंकर से कार भिड़ गई। कार सवार औरैया से कानपुर दवा लेने जा रहे थे। पिता-पुत्र समेत चार लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पर मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना को जिसने देखा सभी के आंखों में आंसू थे।पानी के टैंकर में पीछे से कार जा टकराई। इसमें सभी औरैया जनपद के निवासी थे। चालक अजहर अली पुत्र अफसर अली निवासी जमालशाह तिलकनगर दो बहनों के बीच इकलौता था और सबसे बड़ा था। बेटे की मौत पर माता-पिता फफक पड़े। छोटी बहनों की आंखों में भाई के लिए आंसू थे। वहीं इस घटना में दवा लेने गए आढ़ती राजू पोरवाल पुत्र राम प्रकाश निवासी भारतीय विद्यालय समीप दिबियापुर रोड के अलावा उनके पुत्र मयंक की मौत हो गई। चौथी मौत निझाई मोहल्ला निवासी सर्राफा व्यापारी अरविंद माधव पुरवार पुत्र वंशीधर की हुई। हादसे में चारों के शव कार में फंस गए थे। जिन्हें पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल बाहर निकाला। हाइवे पर जाम लग गया।अजहर की छोटी बहन ने बताया कि भाई किराये पर कार चलाता था। वह अपने एक दोस्त की कार लेकर गया हुआ था। फफकते हुए कहा कि क्या पता था आज ही अंतिम दिन है कि वह वापस नहीं आएगा।वह बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र भी था।

UP, दवा लेने जा रहे चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत, हाइवे पर पानी टैंकर से टकराई कार।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...