UP, अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर की प्रतिमा, क्षेत्र में तनाव का माहौल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, May 29, 2022

UP, अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर की प्रतिमा, क्षेत्र में तनाव का माहौल।

अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर की प्रतिमा, क्षेत्र में तनाव का माहौल।

  • अधिकारियों ने दिए नई प्रतिमा लगाने के निर्देश।

UP, अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर की प्रतिमा, क्षेत्र में तनाव का माहौल।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को कुछ लोगों ने खंडित कर दिया। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में तनाव उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य अधिकारी पहुंच गए। औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के जुआ गांव में अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। जानकारी पर समुदाय विशेष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बातचीत कर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। घटना को लेकर लोगों में तनाव बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, जुआ गांव में शनिवार देर रात अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह लोग क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देखकर भड़क गए। इस घटना की सूचना तुंरत पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस के साथ सीओ भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरू की। एसडीएम अजीतमल अखिलेश कुमार और सीओ प्रदीप कुमार ने ग्रामीणों को कड़ी कार्रवाई और प्रतिमा बदलवाने की बात कही है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में सामाजिक सौहाद्र बिगाड़ने और जातीय संघर्ष को बढ़ावा देने के लिए यह गतिविधियां की जा रही हैं। मामला दर्ज कर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले अराजकतत्वों की तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि इलाके में आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। यहां भी नई प्रतिमा लगाई गई थी। इस मामले में भी लोगों ने नई प्रतिमा लगाने की मांग की है। सीओ प्रदीप कुमार ने नई प्रतिमा मंगवाकर लगाने के निर्देश दिए हैँ।

UP, अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर की प्रतिमा, क्षेत्र में तनाव का माहौल।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...