Post Top Ad
Thursday, May 19, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
UP, स्कूलों एवं विद्यालयों के पास संकेतांक व जेब्रा क्रॉसिंग हो जरूरी - जिलाधिकारी।
UP, स्कूलों एवं विद्यालयों के पास संकेतांक व जेब्रा क्रॉसिंग हो जरूरी - जिलाधिकारी।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। सड़क सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण को लेकर बुधवार माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों को लेकर जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी, ईओ नगर पालिका, नगर पंचायत तथा यातायात सुरक्षा से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सौंदर्यकरण के लिए जिले में आगमन करने के समय नगर की छवि को सुंदर दिखने के लिए सड़कों को गड्ढा मुक्त कराकर सही कराया जाए। इसके लिए पीडब्ल्यूडी, ईओ नगर पालिका एवं नगर पंचायत विभाग को मिलकर कार्य करना है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूलों एवं विद्यालयों के पास संकेतांक एवं ज़ेब्रा क्रॉसिंग का होना अति आवश्यक है, जिससे लोगों को उस स्थान पर विद्यालय का आभास होना चाहिए। उन्होंने ईओ नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देश दिए कि बरसात से पूर्व बड़े नालों की सफाई करा कर उससे निकलने वाले कचरे को समय के अंतर्गत हटा दिया जाए, जिससे बरसात में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो सकें। जिलाधिकारी ने फुटपाथ पर अतिक्रमण को लेकर सभी एसडीएम एवं ईओ को निर्देशित किया कि फुटपाथ पर लगने वाले ठेलों को किसी एक स्थान को चिन्हित कराकर वहां पर स्थित कराएं, साथ ही शहर में एलाउंसमेंट करा कर लोगों को जगह की जानकारी दिलाई जाए। इसी तरह अवैध बस स्टैंड एवं ऑटो स्टैंड के लिए व्यवस्थित जगह को चिन्हित कराकर एक आटो स्टैंड एवं बस स्टैंड बनाया जाए तथा सभी ऑटो में नंबर सिस्टम की व्यवस्था लागू कराई जाए। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभाग में पब्लिक एड्रेस सिस्टम को लागू कराएं, जिससे कि वहां पर आने वाले जनमानस को विभागीय योजना एवं सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने एआरटीओ को भी आदेशित किया कि स्कूल बसों के फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जाए, कमी मिलने पर बस संचालक एवं स्कूल प्रबंधक पर कार्रवाई की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अब्दुल बासित, एआरटीओ अशोक कुमार, पीटीओ रेहाना बानो, डीपीआरओ संदीप कुमार वर्मा सहित समस्त ईओ एवं विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद