UP, जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान लेते है अवतार, भागवत कथा ही जीवन का सार - आचार्य अभिषेक राजपुरोहित। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, May 31, 2022

UP, जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान लेते है अवतार, भागवत कथा ही जीवन का सार - आचार्य अभिषेक राजपुरोहित।

जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान लेते है अवतार, भागवत कथा ही जीवन का सार - आचार्य अभिषेक राजपुरोहित।

  • भगवान कृष्ण के जन्म होते ही जयकारों से गूँज उठा पांडाल, महिलाओं ने जमकर डाली बधाई।

UP, जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान लेते है अवतार, भागवत कथा ही जीवन का सार - आचार्य अभिषेक राजपुरोहित।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
अजीतमल। कस्बा क्षेत्र के ग्राम शाहपुर तुमरिहा में भगवान शंकर की मूर्ति स्थापना के साथ मंदिर परिसर में चल रही सात दिवसीय कथा के पांचवें दिन आचार्य अभिषेक राजपुरोहित ने परीक्षित सुनील कुमार उनकी पत्नी बेबी व उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा में ध्रुव व प्रह्लाद चरित्र से लेकर भगवान कृष्ण जन्म तक की कथा का बखान किया। कथा का बखान करते हुए आचार्य अभिषेक राजपुरोहित ने बताया कि भगवान के भक्त ध्रुव को भगवान में अटूट विश्वास था। उसी प्रकार समस्त मानवों को भगवान में अटूट विश्वास होना चाहिए। साथ ही जीवन में इतने संघर्ष शील हो जाना चाहिए की प्रभु को दर्शन देने आना पड़े। साथ ही प्रह्लाद की तरह हमे जीवन में कठिन परिस्थतियों में भी प्रभु का स्मरण नही छोड़ना चाहिए।

UP, जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान लेते है अवतार, भागवत कथा ही जीवन का सार - आचार्य अभिषेक राजपुरोहित।

वही उन्होंने बताया कि पृथ्वी पर जब-जब अत्याचार और पाप पढ़ा है, तब-तब परमात्मा अवतार लेते है। कथा में उन्होंने बताया की जब कंस के अत्याचार से चारों ओर हाहाकार मच गया तब भगवान विष्णु को कृष्ण के रूप में अवतार लेना पड़ा और अंत भगवान कृष्ण ने कंस को मार कर लोगों के जीवन की रक्षा की। वही आचार्य ने कृष्ण जन्म की कथा में बधाई गीत गाये जिस पर श्रद्धालुओं ने जमकर बधाई डाली और चारों ओर भगवान कृष्ण की जय-जय कार होने लगी। भगवान के जयकारों से पांडाल गूँज उठा तो वही माहौल भक्तिमय हो गया। वही कार्यक्रम की व्यवस्था में बाबूराम, राजेंद्र, रामचंद्र, राहुल, अमित, हरीश, गोपाल, गुलशन सहित सेकड़ो श्रोतागण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

UP, जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान लेते है अवतार, भागवत कथा ही जीवन का सार - आचार्य अभिषेक राजपुरोहित।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...