Post Top Ad
Friday, May 20, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
विडियो
लव जिहाद :- भोपाल, फिजियोथैरेपिस्ट से धर्म छिपाकर फसाया प्रेम जाल में, किया शारीरिक शोषण, शादी के लिए दबाव पर बोला पहले करो इस्लाम कबूल; देखें VIDEO
लव जिहाद :- भोपाल, फिजियोथैरेपिस्ट से धर्म छिपाकर फसाया प्रेम जाल में, किया शारीरिक शोषण, शादी के लिए दबाव पर बोला पहले करो इस्लाम कबूल; देखें VIDEO
भोपाल। अशोका गार्डन पुलिस ने फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर की शिकायत पर अस्पताल संचालक पर रेप, मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अपना धर्म छिपाकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया, इसके बाद उसका यौन शोषण किया। शादी की बात पर वह इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा। धर्म परिवर्तन करने से इंकार करने पर वह शादी से मुकर गया। आरोपी डॉक्टर के साथ मारपीट भी की है। इसके साथ ही उसके खरीदे गए अस्पताल के जाली दस्तावेज बनाकर अपने नाम करा लिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जानकारी के मुताबिक, लाला लाजपत राय कॉलोनी पंजाबी बाग अशोका गार्डन में रहने वाली 31 साल की युवती फिजियोथेरेपिस्ट हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में उन्होंने दीपक सोनी से लव मैरिज की थी। पारिवारिक कारणों की वजह से 1 माह बाद ही दोनों अलग हो गए। फिजियोथेरेपिस्ट का कहना कि इसके बाद वह डिपो चौराहा पर संचालित जनरल अस्पताल पर ऑन कॉल विजटिंग पर जाती थी। अस्पताल में निहाल खान नाम के युवक से उनकी पहचान हुई, इसके बाद निहाल से दोस्ती हो गई। वह फिजियोथेरेपिस्ट के घर आने-जाने लगा, परिवार के साथ घूल-मिल भी गया।
फिजियोथेरेपिस्ट का आरोप है कि निहाल ने हमदर्दी दिखाई और प्रेम जाल में फंसा लिया, उसने शादी का झांसा दिया। 20 नवंबर 2018 को वह घर आया और जल्दी शादी करने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी हैवानियत का यह सिलसिला जारी रहा। जब कभी फिजियोथेरेपिस्ट शादी की बात करती तो वह टाल देता। इसी बीच निहाल ने फिजियोथेरेपिस्ट की मां के नाम पर 80 फीट अशोका गार्डन में अस्पताल खोला। जिसे संचालित करने के लिए लड़की की मां से भी पैसा लिया। इसके बाद डिपो चौराहा वाला जनरल अस्पताल भी लड़की ने 8 लाख रुपए में खरीद लिया, इसमें निहाल भी पार्टनर था। फिजियोथेरेपिस्ट का कहना कि निहाल ने दोनों अस्पताल के जाली दस्तावेज बनाकर अपने नाम करा लिए। फिजियोथेरेपिस्ट ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। निहाल खान अशोका गार्डन इलाके का रहने वाला है।
महिला डॉक्टर ने जब शादी के लिए निहाल पर पर दबाव बनाया तो वह बोला कि पहले इस्लाम धर्म अपनाना पड़ेगा। लड़की ने इस्लाम अपनाने से इंकार कर दिया। इस पर आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। बोला- जब तक इस्लाम नहीं अपनाओगी तब तक शादी नहीं करेंगे। इस पर लड़की ने कहा कि पुलिस से इसकी शिकायत करेंगे। इस पर आरोपी ने कहा कि यहां के कानून मैं नहीं मानता। महिला डॉक्टर के मुताबिक, आरोपी ने उससे अपना धर्म छिपाए रखा। उसने कभी नहीं बताया कि वह मुसलमान है। जब भी कभी पूछती तो वह हिंदू ही बताता था। इस पर डॉक्टर ने उस पर भरोसा कर शादी के लिए राजी हो गई। बाद में जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तब वह धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद