सिगरेट के लिए नहीं दिये 10 रुपए तो चाकू से गोदकर की हत्या, चार लड़कों ने मांगे थे 10 रुपए, नहीं देने पर दिनदहाड़े चाकू से गोदा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, June 8, 2022

सिगरेट के लिए नहीं दिये 10 रुपए तो चाकू से गोदकर की हत्या, चार लड़कों ने मांगे थे 10 रुपए, नहीं देने पर दिनदहाड़े चाकू से गोदा।

दिल्ली। सिगरेट के लिए 10 रुपए नहीं देने पर एक नाबालिग को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला गया। घटना राजधानी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में सोमवार को हुई थी और मंगलवार को मृतक का शव मिलने के बाद इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रामजस स्कूल के पास मंगलवार को एक शव मिला था, जिसके पेट पर चाकू से गोदने के निशान थे। शव की पहचान आनंद पर्वत के रहने वाले विजय के तौर पर हुई थी। CCTV फुटेज की मदद से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सिगरेट के लिए नहीं दिये 10 रुपए तो चाकू से गोदकर की हत्या, चार लड़कों ने मांगे थे 10 रुपए, नहीं देने पर दिनदहाड़े चाकू से गोदा।

DCP ने कहा कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नाबालिग ने आरोपियों को सिगरेट के लिए पैसे नहीं दिए थे। इसी बात पर नोकझोंक हुई, जिसके बाद यह घटना हो गई। आरोपियों की पहचान प्रवीन (20), जतिन (24), अजय (23) और सोनू (20) के तौर पर हुई है। सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी प्रवीन मजदूरी का काम करता है, जबकि जतिन ड्राइवर है और अजय सेल्समैन का काम करता है। इसके अलावा चौथा आरोपी सोनू टेलर मास्टर है।

सिगरेट के लिए नहीं दिये 10 रुपए तो चाकू से गोदकर की हत्या, चार लड़कों ने मांगे थे 10 रुपए, नहीं देने पर दिनदहाड़े चाकू से गोदा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...