Post Top Ad
Thursday, June 16, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, 17 जून से पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल, टाइम-टेबल और पाठ्यक्रम का विभाजन कर स्कूलों में कराई जाएगी पढ़ाई।
रायसेन, 17 जून से पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल, टाइम-टेबल और पाठ्यक्रम का विभाजन कर स्कूलों में कराई जाएगी पढ़ाई।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में 16 जून को ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म हो रहा है। 17 जून से नए शिक्षा सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत हो रही है। वर्तमान में कोरोना का संक्रमण समाप्त हो चुका है। नए शैक्षणिक सत्र को लेकर सरकारी व निजी स्कूलों में तैयारियां शुरू हो चुकी है। दरअसल पहली बार ऐसा है जब कोरोना काल के दो साल बाद जिले के सरकारी व निजी स्कूल 17 जून से पूरी क्षमता के साथ खुल जाएंगे। स्कूलों में पढ़ाई के साथ ही कोविड के नियमों का पालन भी कराया जाएगा। जहां आवश्यकता होगी उन्हीं शिक्षण संस्थानों में सामूहिक आयोजन कराए जाएंगे। रायसेन जिले में कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक के 2080 स्कूल है। जिनमें पहले दिन प्रवेशोत्सव आचार संहिता को ध्यान में रखकर मनाया जाएगा। किसी भी जनप्रतिनिधि को स्कूलों में आमंत्रित नहीं किया जाएगा। टीचर सिर्फ अपने स्तर पर ही प्रवेशोत्सव मनाएंगे। पहले दिन स्कूल आने वाले बच्चों का स्वागत किया जाएगा।
प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में 17 जून को प्रवेशोत्सव मनाया जाकर विशेष भोज का भी आयोजन भी होगा। नये शिक्षा सत्र की शुरूआत से ही स्कूल चलें हम अभियान भी चलाया जाएगा। इसमें ऐसे बच्चों को प्रवेश दिलाया जाएगा जो स्कूल छोड़ चुके हैं और शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हाट बाजार, व्यवसायिक प्रतिष्ठान और झुग्गी बस्तियों में रह रहे हैं।
कक्षा 9 से 12वीं क्लास तक शत प्रतिशत विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने का प्रयास होगा। प्रारंभिक तैयारियां पूर्ण करने के साथ विज्ञान और गणित जैसे कठिन विषयों का अभ्यास शुरुआत से ही विद्यार्थियों को कराया जाएगा। ताकि जून से पाठ्यक्रम अनुसार पढ़ाई में कोई कठिनाई न हो। इस व्यवस्था से छात्रों में अध्ययन अध्यापन के प्रति निरंतरता बनी रहेगी।
जिले भर के पहली से 12वीं कक्षा तक स्कूलों में 17 जून से नया शिक्षण सत्र शुरू हो रहा है। स्कूल खुलने से पहले उनकी साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश संस्था प्रभारियों को दिए गए हैं। शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ही टाइम-टेबल व पाठ्यक्रम का विभाजन कर अध्यापन कार्य कराया जाएगा।
सीबी तिवारी, डीपीसी, रायसेन
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद