रायसेन, डीजल-पेट्रोल की कमी, तीन दिन 30 पंपों पर रही किल्लत, वाहन चालक हो रहे परेशान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, June 16, 2022

रायसेन, डीजल-पेट्रोल की कमी, तीन दिन 30 पंपों पर रही किल्लत, वाहन चालक हो रहे परेशान।

डीजल-पेट्रोल की कमी, तीन दिन 30 पंपों पर रही किल्लत, वाहन चालक हो रहे परेशान।

रायसेन, डीजल-पेट्रोल की कमी, तीन दिन 30 पंपों पर रही किल्लत, वाहन चालक हो रहे परेशान।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शहर के आसपास डीजल पेट्रोल की कमी संकट का असर शुरू हो गया है। पेट्रोल डीजल पंप संचालकों का कहना है कि शहर के आसपास असर शुरू हो गया है। कंपनियों की रणनीति से दबाव बढने लगा है। यदि ऐसी स्थिति कुछ दिन रही तो डीजल-पेट्रोल की किल्लत हो सकती है। निमाड़ पेट्रोल पंप यूनियन एसोसिएशन के अध्यक्ष ने का कहना है कि इस मामले को लेकर पेट्रोल पंप यूनियन एसोसिएशन ने सोमवार को मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर समस्या से अवगत कराया गया है। सरकार को स्थिति पर ध्यान देना चाहिए, नहीं तो किल्लत बढ़ेगी।

रायसेन, डीजल-पेट्रोल की कमी, तीन दिन 30 पंपों पर रही किल्लत, वाहन चालक हो रहे परेशान।
प्रतिकात्मक फोटो

बीपीसीएस व एचपीसीएल ने हाथ खींचे तो आइओसी पर बढने लगा भार

जिले में हो रही डीजल- पेट्रोल की किल्लत के चलते एचपीसीएल और बीपीसीएल नायरा, रिलायंस के पंपों पर डीजल की कमी बनी हुई है। पिछले तीन दिन में जिले के करीब 30 पेट्रोल पंप पर डीजल खत्म हो चुका। इसके चलते तीन दिन यहां डीजल की बिक्री नहीं हुई। मंगलवार सुबह डिपो खुलने के बाद डीजल की सप्लाई की गई। शहर और अंचलों के कई पेट्रोल पंपों पर शनिवार, रविवार और सोमवार को डीजल की कमी के चलते बंद करना पड़ा। वहीं पेट्रोल पंप यूनियन एसो. अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार से पंपों पर डीजल की कमी के कारण जिले के 30 पंप बंद हो गए थे। शहर के आसपास असर शुरू हो गया है। कंपनियों की रणनीति से दबाव बढने लगा है। यदि ऐसी स्थिति कुछ दिन रही तो डीजल-पेट्रोल की किल्लत से इनकार नहीं कर सकते हैं।

रायसेन, डीजल-पेट्रोल की कमी, तीन दिन 30 पंपों पर रही किल्लत, वाहन चालक हो रहे परेशान।
प्रतिकात्मक फोटो

डीजल के लिए परेशान हुए लोग

डीजल की कमी के चलते जहां कुछ पेट्रोल पंप बंद करने पड़े हैं, वहीं गर्मी के मौसम में लोगों को डीजल के लिए परेशान होते भी देखा गया। खरीफ सीजन की फसल बोवनी के सीजन में किसानों को भी ट्रैक्टर में डालने के लिए डीजल नहीं मिल रहा है। रायसेन पेट्रोल पंप यूनियन एसोसिएशन इस समस्या को लेकर कलेक्टर से मिलकर उन्हें समस्या का निराकरण करने का आग्रह करेगा। वहीं प्रदेश स्तर पर भी इस समस्या को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

रायसेन, डीजल-पेट्रोल की कमी, तीन दिन 30 पंपों पर रही किल्लत, वाहन चालक हो रहे परेशान।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...